हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणा के सिंगर व एक्टर वीर साहू से गुपचुप शादी कर ली थी। अब दोनों का एक बच्चा भी है। सपना अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करती हैं। लेकिन सपना के फैंस उन्हें पति के साथ देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों के बीच का प्यार साफ दिख रहा है।
सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और फैंस के लिए फोटो और वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं। पति के साथ वीडियो शेयर करते हुए सपना ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है।, जो है-‘दिल की धड़कन’। सपना के साथ-साथ उनके पति ने भी वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में सपना ने संतरी रंग का टॉप और डेनिम पहनी है और उनके पति फुल ब्लैक लुक में हैं। दोनों सनसेट होते देख रहे और एक दूसरे के नजदीक आते नजर आ रहे हैं। सपना की वीडियो में हरियाणवी सॉन्ग भी डाला गया है।
सपना की वीडियो पर 30 हजार के लगभग लाइक्स आ चुके हैं। वहीं उनके फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स उनकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके रिश्ते के लिए शुभकामना दे रहे हैं। इससे पहले भी सपना और उनके पति का साथ में एक वीडियो सामने आया था। जिसपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।
आपको बता दें कि सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। वह बिगबॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वो आज दुनियाभर में बड़ा नाम बन चुकी हैं, लेकिन जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्हें काफी महनत करनी पड़ी। परिवार की जिम्मेदारियों के चलते सपना को 12 साल की उम्र से ही काम करना पड़ा। उनके डांस के कारण उन्हें कई बातों का सामना भी करना पड़ा।
उनके बारे में कई अफवाह भी उड़ी और उन्हें हेटर्स का सामना करना पड़ा। जिसके कारण एक बार उन्होंने खुदकुशी करने का प्रयास भी किया था। हालांकि अब सपना चौधरी वो नाम बन चुकी हैं, जिसे बच्चे से लेकर बूढ़ा जानता है। आज सपना चौधरी एक स्टार हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही हैं।