हरियाणवी गानों की मशहूर कलाकार सपना चौधरी अपने डांस और एक्टिंग के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना ‘चटक-मटक’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सपना बणी-ठणी हरियाणवी बहू के किरदार में नजर आई हैं। यही नहीं इस गाने में सपना ने हरियाणवी कुर्ता और घाघरा भी पहना हुआ है।
आज सुबह (20 दिसंबर 2020 को) रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर 4.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना वत्स रिकॉर्ड्स नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में हरियाणा की मशहूर सिंगर रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है जबकि इसे लिखा बिट्टू सोरखी ने है। हरियाणवी बहू पर फरमाए गए इस गाने के शब्द हैं ‘खाली आंख्या में स्याही र बिंदी माथे पे लाई, बहू सब कर दी गाम की फेल मैं बण-ठण कै जब आई’।
‘कत्ल’ गाना भी हुआ था सुपरहिट : मां बनने के बाद यूट्यूब पर सपना चौधरी के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में सपना चौधरी का ‘कत्ल’ और ‘नलका’ गाना यूट्यूब पर रिलीज हुए हैं। दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। कत्ल गाने को अब तक यूट्यूब पर 3.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना चौधरी के साथ मोहित शर्मा एक्टिंग करते हुए नजर आए हैं।
कुछ दिन पहले ही शेयर किया था बेटे का फोटो : सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। पांच दिन पहले (15 दिसंबर को) अपने बेटे का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सपना ने इंस्टाग्राम पर बेटे का फोटो शेयर करते हुए लिखा था,’हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है. बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।’ गौरतलब है कि सपना की शादी की खबर मीडिया में उस वक्त आई थी जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।
‘आंख्या का यो काजल’ गाने पर डांस हुआ था बेहद वायरल : सपना चौधरी हरियाणवी गानों की सबसे लोकप्रिय स्टेज डांसर हैं। उनका कुछ साल पहले ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर डांस बेहद वायरल हुआ था। हरियाणा,पश्चिमी यूपी और राजस्थान में सपना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।