Manoj Tiwari on Sapna Choudhary: सपना चौधरी के राजनीति में आने को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी का कहना है कि सपना मंगलवार यानि कि आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। मनोज तिवारी ने ये बात दि लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में कही है। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले सपना के कांग्रेस ज्वॉइन करने की खबरें सामने आई थीं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक फोटो और सदस्यता स्लिप भी शेयर की गई थी। तस्वीर में सपना प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही थीं। हालांकि मीडिया में इस खबर के आने के बाद सपना चौधरी ने इसे अफवाह और गुमराह करने वाला बताते हुए खारिज कर दिया। इस दावे को खारिज करने के तुरंत बाद वह मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं। तब से ही इन बातों का बाजार गर्म था कि सपना चौधरी जल्द ही बीजेपी ज्वॉइन कर सकती हैं। अब मनोज तिवारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सपना राजनीति में आने जा रही हैं वो भी बीजेपी के साथ।

बता दें कि सपना चौधरी की लोकप्रियता हरियाणा दिल्ली समेत तमाम हिंदी भाषी राज्यों में है। सपना चौधरी एक रागिनी गायक के साथ ही स्टेज डांसर भी हैं। सपना को पूरे देश में नाम और शोहरत तब मिली जब वह साल 2017 में बिग बॉस 11 का हिस्सा बनी थीं। उनकी लोकप्रियता का आलम ये था कि वो 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत के तौर पर उभरीं।

बेहद मामूली परिवार में जन्मीं सपना चौधरी आज जिस मुकाम पर हैं वो उन्होंने खुद अपनी मेहनत और हुनर के दम पर हासिल की है। उन्होंने अपने जीवन में खूब उतार चढ़ाव बी देखे हैं। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या तक करने की कोशिश कर ली थी। फिलहाल सपना चौधरी का करियर ठीक चल रहा है। उनके स्टेज शोज में इजाफा हो गया है। वो फिल्में में बी हाथ आजमा रही हैं।