पूरे उत्तर भारत में हरियाणवी गानों को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। शादी के सीजन में लोग हरियाणवी गानों पर ठुमकते हुए नजर आते हैं। हरियाणवी गाने यूट्यूब और डीजे पर पंजाबी गानों को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बाहर भी हरियाणवी गानों को खूब सुना और देखा जा रहा है।हरियाणवी स्टार कलाकार सपना चौधरी का नया गाना ‘नलका’ रिलीज हो गया है। सपना चौधरी का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

सपना के गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को‌ यूट्यूब पर अबतक 2.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को आमीन बडौदी ने लिखा है जबकि गाया रुचिका जांगिड़ और वीनू गौड़ ने है। इस गाने में सपना चौधरी के साथ मोहित जांगड़ा एक्टिंग करते हुए नजर आए हैं। यह हरियाणवी गाना ‘सोनेटेक म्यूजिक’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। 4 मिनट 32 सेकेंड का यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

इस गाने को नई-नवेली हरियाणवी बहू पर फरमाया ‌गया है। इस गाने के शब्द हैं,’लेगा नलका फाड़ सनी देओल मैं पानी लाऊं कित्ते त पिया’।सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी स्टार हैं। यूट्यूब पर गानों के अलावा वो स्टेज डांसर के रूप में भी परफॉर्म करती हैं। सपना चौधरी का 10 दिन पहले आया गाना ‘कतल’ भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को अबतक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे गाने में सपना चौधरी के साथ मोहित शर्मा एक्टिंग करते हुए नजर आए थे।
https://youtu.be/27Z-Tter-ps

कुछ महीने पहले बेटे को दिया है जन्म : हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने अक्टूबर में ही बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी की खबर भी मीडिया में उस वक्त आई थी जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सपना चौधरी ने हरियाणवी स्टार वीर साहू से शादी की है। सपना चौधरी की शादी और मां बनने की खबर से उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। सपना और वीर साहू की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। बेटे के जन्म के बाद दोनों ने शादी के फोटो भी शेयर किए थे।