बिग बॉस में एंट्री पाकर सुर्खियां बटोरने वाली सपना चौधरी को लोकप्रियता में काफी इज़ाफा हुआ है। यही कारण है कि वे कई इंवेट्स में भी नज़र आने लगी हैं। हाल ही में वे दक्षिण दिल्ली के एक कैफे में भी नज़र आईं थी। सपना साकेत के एक कैफे में एक बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए आईं थी। इस कैफे के एक वीडियो में वे अपने दोस्तों के साथ डांस करती हुई नज़र आईं थी। उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।
सपना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का है। इस वीडियो में सपना के अलावा सिंगर दलेर मेहंदी और मिका को भी देखा जा सकता है। वीडियो में मीका को गाने गाते देखा जा सकता है और सपना दलेर मेहंदी के साथ थिरकने की कोशिश करती हुई देखी जा सकती हैं। गौरतलब है कि सपना एक इवेंट के लिए तालकटोरा स्टेडियम पहुंची थीं।
गौरतलब है कि इससे पहले सपना चौधरी सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में वे ब्राइडल अवतार में काले चश्मे का टशन दिखाते हुए नजर आ रही हैं। सपना के फैन्स को उनका ये लुक काफी पसंद आया था। यही कारण था कि सपना की ये तस्वीर आते ही वायरल हो गई थी। गौरतलब है कि सपना पिछले कुछ समय से अपने लुक के साथ काफी प्रयोग कर रही हैं। सपना के फैंस उनके इन एक्सपेरिमेंट्स की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। हाल ही में उनका नया हरियाणवी गाना ‘राम की सू’ भी रिलीज़ हुआ है। इस गाने में सपना चौधरी पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में नज़र आ रही हैं। इस गाने को अबतक 13 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में सपना चौधरी के अलावा सोमवीर कथूरवाल और कपिल कथूरवाल को भी देखा जा सकता है।