Sapna Choudhary New Dance Video (सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग डांस वीडियो): सपना चौधरी हरियाणा के अलावा आज देश का भी जाना-माना चेहरा हैं। किसी पहचान की मोहताज नहीं सपना चौधरी एक बहुत बड़ी स्टार हैं। जबरदस्त फैन-फॉलोइंग के कारण सपना के वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं। सपना चौधरी का चर्चित गाना सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने में सपना चौधरी अलग अंदाज और लुक में नजर आ रही हैं। देसी छोरी का मॉडर्न लुक देखने लायक है। गाने के बोल ‘चेतक’ हैं।

अक्सर सलवार सूट में नजर आने वालीं सपना चौधरी इस गाने में मॉडर्न अवतार में नजर आ रही हैं। गाने की यही खास बात है। सपना चौधरी गाने में फरारी और महंगी गाड़ियों में घूमती नजर आ रही हैं। गाने में दिखाया जाता है कि सपना चौधरी को सलवार सूट जैसे देसी कपड़े भी नहीं पसंद हैं। गाने में सपना चौधरी को एक आजाद ख्याल की लड़की दिखाया गया है जो अपने मन के मुताबिक काम करती है। उसे जो सामान या गाड़ी पसंद आती है वह बिना देरी किये तुरंत खरीद लेती है, चाहे वह कितना भी महंगा क्यों न हो?

गाने में कहानी दिखाई गई है कि सपना चौधरी एक रिश्ते के लिए एक लड़के से मिलने के लिए जाती हैं। लड़का आर्थिक रूप से काफी संपन्न होता है। इसी बीच एक मध्यम वर्गीय लड़का भी सपना चौधरी से प्यार करता है। एक लड़के के पास एक ‘चेतक स्कूटर’ होता है। अंत में सपना चौधरी को अपने सच्चे प्यार का एहसास होता है। जिसके बाद सपना चौधरी देसी लुक में नजर आती हैं। इस वीडियो अबतक 7 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 5 लाख 0 हजार लोगों ने गाने को लाइक किया है, जबकि कमेंट्स की संख्या 16 हजार के पार है।