रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ का पहला गाना सामने आ चुका है। गाने में रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा भी नजर आ रही हैं। दोनों एक्टर्स फंकी फैशन के साथ स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रणबीर और सोनम दोनों अजब गजब डांस भी करते हैं। संजू के पहले गाने का नाम के ‘बढ़िया’। गाने को सुनीधी चौहान और सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। लंबे समय के बाद सोनू निगम और सुनीधी चौहान इस गाने के जरिए साथ गा रहे हैं।
गाना स्पेशल पीरियड सॉन्ग है इसलिए इस गाने के लिए मंझे हुए सिंगर्स को गाने के लिए चुना गया। सुनीधी चौहान और सोनू निगम के लिए अपनी आवाज से एक्सपेरिमेंट करना बहुत मुश्किल नहीं है। ऐसे में दोनों सिंगर्स इस गाने के जरिए अपन आवाज के साथ वह एक्सपेरिमेंट करते सुने जा सकते हैं। गाने के बोल हैं- ‘मैं भी बढ़िया, तू भी बढ़िया’ जिसे सोनू निगम और सुनीधी ने मिल कर आवाज दी है। संगीत रोहन का है और गीत लिखा पुनीत शर्मा ने है।
एडिश्नल वोकल में रोहन हैं गाने को प्रोड्यूस निशाधा चंद्रा ने किया है। इस गाने में रणबीर और सोनम की कैमेस्ट्री भी काफी कॉमेडियन किस्म की है। लंबे समय के बाद ये दोनों स्टार्स साथ में नाचते और गाते दिख रहे हैं। इससे पहले दोनों एक्ट्रस फिल्म सांवरिया में नजर आए थे। संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से ही सोनम और रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत की थी।