Sanju Box Office Collection Day 25: राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म को रिलीज हुए चार हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्सऑफिस पर अभी भी मजबूती के साथ टिकी हुई है। इसके बाद बॉक्सऑफिस पर कई फिल्में भी रिलीज हुईं लेकिन संजू के कलेक्शन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। फिल्म अबतक 333 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ‘संजू’ के कमाई के आंकड़े साझा किए हैं।
तरण के ट्वीट के मुताबिक, संजू सुपर स्ट्रांग हैं। चौथे सप्ताह के शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ 28 लाख, शनिवार को 2 करोड़ 19 लाख, रविवार को 3 करोड़ 28 लाख रुपए का बिजनेस किया। फिल्म का अबतक का कुल बिजनेस 333 करोड़ 55 लाख रुफए हो गया है। ‘संजू’ ने पहले हफ्ते में 202 करोड़ 51 लाख, दूसरे वीक में 92 करोड़ 67 लाख, तीसरे सप्ताह में 31 करोड़ 62 लाख और चौथे वीक में 6 करोड़ 75 लाख रुपए का बिजनेस करने में सफल रही है। ट्रेड पंड़ित कयास लगा रहे हैं कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘संजू’ सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है को कमाई के मामले में पछाड़ सकती है। सलमान की फिल्म ने 339 करोड़ 16 लाख रुपए का कुल बिजनेस किया था, जबकि आमिर खान स्टारर फिल्म ‘पीके’ ने 340 करोड़ 8 लाख रुपए की कमाई की थी।
#Sanju is SUPER-STRONG… [Week 4] Fri 1.28 cr, Sat 2.19 cr, Sun 3.28 cr. Total: ₹ 333.55 cr. India biz. ALL TIME BLOCKBUSTER.#Sanju biz at a glance…
Week 1: ₹ 202.51 cr
Week 2: ₹ 92.67 cr
Week 3: ₹ 31.62 cr
Weekend 4: ₹ 6.75 cr
Total: ₹ 333.55 cr
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 23, 2018
‘संजू’ की स्टारकास्ट की बात करें संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर ने अदा किया है। इसके अलावा फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, मनीषा कोईराला, जिम सरब और विक्की कौशल जैसे सितारे भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। ‘संजू’ को फिल्म समीक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। फिल्म को पांच में से 3.5 स्टार्स मिले थे। रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरूआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सवांरिया’ से की थी। हालांकि फिल्म बॉक्सऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।