Sanju Box Office Collection Day 4, संजू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ Box Office Collection के मामले में बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ गई है। sanju Box Office Collection में पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वहीं दूसरे दिन sanju Box Office Collection में और ऊपर उठी और 38.60 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं वीकेंड के आखिरी दिन sanju का Box Office Collection 46 करोड़ से ज्यादा का रहा। अब सोमवार की बात करें तो संजू का सोमवार का Box Office Collection 25 करोड़ से ज्यादा का रहा है। संजू का अब तक का कुल Box Office Collection 145.41 रुपए का किया है।
रणबीर कपूर की ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला और विकी कौशल भी हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। संजय दत्त की बायोपिक ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। इसके चलते फिल्म को अच्छे रिव्यूज और रेटिंग्स मिले हैं। जो कि सीधे-सीधे दर्शकों पर प्रभाव छोड़ रही है और दर्शकों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित कर रही है।
संजू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘संजू’ ने रच डाला इतिहास, तोड़ डाला इन 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
Non-holiday / working day… Reduced ticket rates on weekdays… Yet, #Sanju puts up a SPLENDID TOTAL on Day 4 [Mon]… This one is NOT going to slow down soon… Fri 34.75 cr, Sat 38.60 cr, Sun 46.71 cr, Mon 25.35 cr. Total: ₹ 145.41 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2018
'संजू' फिल्म ने चार दिन में ही 147.06 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इतनी जबरदस्त कमाई के बाद जश्न तो बनता ही है। हाल ही में मुंबई में 'संजू' फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर पार्टी बीच में ही छोड़ किसी को बेसब्री से याद करते हुए दिखे। वह विक्की कौशल का इंतजार कर रहे हैं।
आमिर खान की गजनी ने भारतीय सिनेमा में 100 करोड़ का क्लब शुरू किया था और तब से अब तक 66 फिल्में हैं जो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी हैं। बिना त्यौहार पर रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की फर्स्ट वीकेंड की लिस्ट में रणबीर कपूर की संजू को दूसरा स्थान मिला है। बाहुबली 2 इस मुकाबले में पहले स्थान पर रही, जिसने पहले वीकेंड में 128 करोड़ रूपए कमाए थे। सलमान खान की टाइगर जिंदा है 114 करोड़ 93 लाख रुपए के साथ तीसरे स्थान पर है।
संजू साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ की कमाई के साथ रेस 3 और बागी 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले दिन रेस 3 ने 29.17 और बागी ने 25.10 करोड़ की कमाई की थी। सबसे ज्यादा चर्चा में रही पद्मावत की ओपनिंग डे कमाई 19 करोड़ रुपए है।
अब तक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के नाम 114 करोड़ की कमाई के साथ सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर का रिकॉर्ड था। पद्मावत का वीकेंड पांच दिन का था, लेकिन इस रिकॉर्ड को संजू ने 3 दिन में ही 120.06 करोड़ का कलेक्शन निकाल लिया। अब टॉप वीकेंड ओपनर की लिस्ट में करोड़ी क्लब के सुल्तान की फिल्म रेस 3 106.47 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है।
अब तक रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म "बेशरम" (2013) थी। बेशरम ने 21.56 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। रणबीर के खाते में संजू ने पहले ही दिन ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। रणबीर की फिल्म "ये जवानी है दीवानी" उनके करियर की सबसे बड़ी वीकेंड में कमाने वाली फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने पहले हफ्ते 61.87 करोड़ की कमाई की थी। इस रिकॉर्ड को संजू ने 3 दिन में ही ब्रेक कर दिया है।
रणबीर कपूर की 'संजू' भारत में तो कमाई के रिकॉर्ड तोड़ ही रही है, लेकिन विदेशों में भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम नहीं है। दुबई में फिल्म के लिए लोगों का क्रेज देख सरकार ने सिनेमाघरों को 24 घंटे खोलने की इजाजत दे दी है। दुबई में फिल्में गुरुवार को रिलीज होती है, लेकिन 'संजू' शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।
अनुष्का शर्मा-आमिर खान की फिल्म पीके राजकुमार हिरानी की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म थी, लेकिन संजू ने राजकुमार हिरानी की सक्सेस को एक कदम आगे बढ़ाते हुए उनकी बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। पीके की पहले दिन की कमाई 25.45 करोड़ और संजू की कमाई 34.75 करोड़ रही।
आपको बता दें कि संजू से पहले 'पद्मावत' ने वीकेंड पर 114 करोड़, 'रेस 3' ने 106.47 करोड़, 'बागी 2' ने 73.10 करोड़ और 'रेड' ने 41.01 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा रणबीर कपूर की इस फिल्म ने तीनों खानों की 'दंगल', 'टाइगर जिंदा है' और 'रईस' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। संजू में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल के किरदार की जमकर तारीफ की जा रही है।
'संजू' 'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है। सलमान खान की 'रेस 3' तो 'संजू' के आगे टिक भी नहीं पाई। 'संजू' का रिकॉर्ड तोड़ना आने वाली फिल्मों के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है।
महज 4 दिनों में ही यह फिल्म डेढ सौ करोड़ कमाने के कुछ कदम ही दूर है। वहीं फिल्म समीक्षकों की मानें तो रणबीर कपूर की 'संजू' फिल्म अगले वीकेंड से पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
'संजू' फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़ का बिजनेस किया। यानि की 'संजू' फिल्म कुल मिलाकर 145.41 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
रणबीर कपूर की सभी फिल्मों में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई 'संजू'। इससे पहले रणबीर की फिल्म 'बेशरम' ने ओपनिंग डे पर 21.56 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सबसे बड़ी बात यह है कि रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने ओपनिंग डे और वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया है कि सलमान, शाहरुख, आमिर की फिल्में भी ऐसा नहीं कर सकी हैं।
संजू' अब इकलौती ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है, जो सिर्फ एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई कर चुकी है। 'संजू' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.71 करोड़ रुपए की कमाई कर इतिहास दर्ज किया है। इससे पहले 'बाहुबली 2' ने एक दिन में 46.50 करोड़ रुपए कमाकर यह रिकॉर्ड कायम किया था।