Heeramandi: संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया और लोग बेसब्री से फिल्म का इंतजार करने लगे। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में आपको संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल भी नजर आ रही हैं।

शर्मिन ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म ‘मलाल’ से डेब्यू किया था। शर्मिन इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं क्योंकि ये रोल उनकी पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग है। शर्मिन आज बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत दिखती हैं लेकिन वो हमेशा ऐसी नहीं थीं। 17 साल की उम्र में उनका वजन 94 किलो था जिसकी वजह से उनका खूब मजाक भी बनाया जाता था। आइए जानते हैं कैसे फिल्मों में आईं शर्लिन और कैसे कम किया अपना वजन?

एक्ट्रेस नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं शर्मिन

शर्मिन ने बताया कि वो डॉक्टर बनना चाहती थीं मगर कॉलेज में उन्हें एक्टिंग का कीड़ा लग गया जब उन्होंने थियेटर शुरू किया। हालांकि उस वक्त उनका वजन 94 किलो था तो कई लोग उनका मजाक भी बनाते थे। शर्मिन ने कहा कि उस वक्त एक्ट्रेस बनने के बारे में वो सोच भी नहीं सकती थीं क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में आपका लुक बहुत मायने रखता है।

7 साल में घटाया वजन

शर्मिन ने बताया कि 10 साल की उम्र से उनका वजन बढ़ने लगा। 17 साल की उम्र में उनका वजन 94 किलो तक पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने अपना वजन कम करने का फैसला किया। 7 साल में वो फिट हो गईं और आज 49 किलो की हैं। शर्मिन ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने खाने पर कंट्रोल किया और एक्सरसाइज बढ़ा दी।

संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुकी हैं शर्मिन

शर्मिन ने बताया कि वो संजय लीला भंसाली को असिस्ट भी कर चुकी हैं। शर्मिन ने राम लीला और बाजीराव मस्तानी के दौरान संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था। इतना ही नहीं मैरी कॉम से भी शर्मिन जुड़ी थीं। शर्मिन ने बताया कि उस वक्त उन्हें बैठने का टाइम भी नहीं मिलता था।

शर्मिन ने मलाल में जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के साथ डेब्यू किया था। फिल्म का प्रोडक्शन संजय लीला भंसाली ने भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के साथ किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर निराशा हाथ लगी थी।