रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को आखिरी बार फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल ही मचा दिया था। इसने 850 करोड़ की कमाई की थी। इसमें तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) संग रणबीर की केमिस्ट्री काफी पसंद आई। इसे 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ऐसे में अब साल 2024 में एक्टर ने नए और साल के पहले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया गया है। ‘एनिमल’ (Animal) की सफलता के बाद एक्टर ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) में देखाई देने वाले हैं। इसके जरिए वो अलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं।
जी हां, आपने सही सुना। रणबीर कपूर के नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया गया है। वो इस बार संजय लीला भंसाली के साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट का टाइटल ‘लव एंड वॉर’ है। इसमें रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इसकी जानकारी खुद विक्की ने पोस्टर शेयर करके दी है। उन्होंने इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘सिनेमा का एक सपना सच हो गया।’ वहीं, पोस्टर पर तीनों स्टार्स के सिग्नेचर हैं। इतना ही नहीं फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज का भी ऐलान किया गया है।
पोस्टर के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ क्रिसमस, 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसका निर्माण संजय लीला भंसाली द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर की आगामी फिल्म साल 2024 की पहली सबसे बड़ी घोषणा है। इस बार तीन स्टार संजय लीला भंसाली के साथ बवाल काटते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म के ऐलान के बाद अब इस तिकड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब हो गए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इनकी जोड़ी क्या जादू चलाती है।
आलिया भट्ट के साथ है रणबीर की दूसरी फिल्म
आपको बता दें कि ‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म होगा। इससे पहले दोनों को पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। इसमें इनकी जोड़ी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में अब दोनों एक बार फिर से ‘लव एंड वॉर’ के जरिए स्क्रीन पर बवाल काटते दिखेंगे। वहीं, आलिया और विक्की की फिल्मों की बात की जाए तो दोनों ‘राजी’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
इतना ही नहीं, ‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की संजय लीला भंसाली के साथ दूसरी फिल्म है। वहीं, विक्की कौशल पहली बार फिल्म निर्माता के साथ हाथ मिला रहे हैं। ऐसे में संजय लीला भंसाली और टैलेंटेड अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के सबसे बड़े सहयोग को बड़े पर्दे पर देखना रोमांचक होगा। इनकी तिकड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब हो गए हैं।