श्रीदेवी की मौत के बाद बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। फिल्मी सितारे बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर के घर जाकर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। श्रीदेवी की मौत की पुष्टि बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने की थी। वहीं, भाभी की निधन की खबर देने वाले अभिनेता संजय कपूर से फैन्स पूछ रहे हैं कि आपकी भाभी की डेथ हुई है, पता है कि नहीं। दरअसल, संजय कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह ऑरेंज कलर का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। संजय कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो को देखकर फैन्स भड़क उठे और कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। श्रीदेवी का निधन शनिवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ।

संजय कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा – शादी हैंगओवर। फोटो पर कमेंट कर लोगों ने पूछा कि क्या ये संजय कपूर वहीं हैं, जिन्होंने श्रीदेवी की मौत की पुष्टि की थी। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि आपकी भाभी की डेथ हुई है, इस बात की जानकारी है कि नहीं। कुछ लोगों ने कहा कि लगता है, आपमें भावनाएं नहीं हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा – टाइम देखो पोस्ट का।

Shaadi hangover #antumoh

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

sridevi, sridevi died, sridevi death, Shree Devi Funeral, Shri Devi Funeral, Shree Devi Funeral Video, Shree Devi Death, Shree Devi, Shri Devi, Shri Devi News, sridevi news, sridevi latest news, sridevi died news, sridevi death news in hindi, sridevi funeral, sridevi death news in hindi, sridevi actress, actress sridevi, sridevi latest news, sridevi passes away, janhavi kapoor, sridevi bondin with jahnavi kapoor, khushi kapoor, boney kapoor, entertainment

श्रीदेवी एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। शादी में पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर भी शामिल हुईं, जबकि जाह्नवी कपूर फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग के कारण नहीं जा सकीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोनी कपूर खुशी के साथ मुंबई वापस लौट आएं थे, जबकि श्रीदेवी ने होटल में रुकने का फैसला किया था। श्रीदेवी को बोनी कपूर सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई गए थे। बोनी कपूर और श्रीदेवी कुछ देर के बाद डिनर के लिए भी जाने वाले थे, हालांकि नियति को कुछ और ही मंजूर था।

https://www.jansatta.com/entertainment/