करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति पर विवाद गहरा होता जा रहा है। संजय की मां रानी कपूर ने बेटे की बहू प्रिया सचदेव कपूर के बारे में कुछ हैरान करने वाली जानकारी कोर्ट को दी। आइए जानते हैं कि उन्होंने संपत्ति पर हक जताने की कोशिशों के बारे में क्या जानकारी दी है।

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोमवार को संजय की मां रानी कपूर ने दावा किया कि उनके बेटे की बहू ने पति की मौत का शोक मनाने की जगह संपत्ति पर कब्जा करने की तमाम कोशिशें की। बिजनेसमैन की मां ने इस बात की जानकारी भी दी कि संजय और प्रिया के वैवाहिक जीवन में कलह मई 2023 से शुरू हुई थी और दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी वजह के चलते झगड़ा होता रहता था।

रानी ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें संजय की वसीयत के बारे में कभी नहीं बताया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वसीयत में उनका कोई जिक्र नहीं है। वहीं, संजय का दावा था कि उन्हें सब कुछ उनकी मां से मिला है। रानी कपूर के वकील ने यह दलील दी कि संजय ने कम से कम अपनी वसीयत में यह तो लिखा होता कि वह अपनी मां को संपत्ति में से कुछ भी नहीं देना चाहते।

यह भी पढ़ें: Prime Video पर ट्रेंडिंग में हैं ये पांच सीरीज-फिल्में, आईएमडीबी रेटिंग में भी निकली टॉपर, देखें लिस्ट

संजय कपूर की मां की ओर से दी गई याचिका में कहा गया कि इस बात पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता कि संजय अकेले प्रिया को अपनी संपत्ति का हकदार बनाएंगे। संजय का अपने सभी बच्चों, कपूर परिवार और मां से गहरा रिश्ता और प्रेम था।

कब हुआ था संजय कपूर का निधन?

बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच खेलने के दौरान हुआ था। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके दुनिया को अलिवदा कह चले जाने के बाद से उनकी संपत्ति पर विवाद चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने कोर्ट में याचिका दायर कर संजय की संपत्ति से बेदखल करने का अनुरोध किया।