आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म पानीपत कई कारणों से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए पहले अर्जुन कपूर को आधे से ज्यादा गंजा होना पड़ा था लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त भी इस फिल्म के लिए अपना सिर मुंडाने वाले हैं। संजय दत्त इस फिल्म में अहमद शाह अब्दली की भूमिका निभा रहे हैं। डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त फिल्म में कैरेक्टर के लिए अपने सिर के सारे बालों को खत्म कर सकते हैं। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब संजू बाबा ने अपने कैरेक्टर के लिए  इससे पहले वो अग्निपथ में भी गंजे दिखाई दिए थे।

वहीं मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे अर्जुन कपूर भी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ था। इसको लेकर कहा जा रहा था कि अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत के लिए अपने लुक को छुपा रहे थे। लेकिन अर्जुन कपूर का ये तरीका काम नहीं आया और उनका नया लुक कैमरा में कैद हो गए था। मूंछों वाले इस लुक में अर्जुन काफी अलग रहे थे।

पानीपत के अलावा संजय दत्त महेश भट्ट के साथ काम करने जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में महेश भट्ट ने फैसला किया था कि वे 27 साल बाद अपनी हिट फिल्म सड़क का सीक्वल बनाएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट स्टारर नज़र आएंगे। इस फिल्म का का टीजर महेश भट्ट के जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया गया था। फिल्म के टीजर को आलिया भट्ट ने अपने वैरिफाइड इंस्टा हैंडल से शेयर किया था।