साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों वरुण धवन के साथ सीरीज ‘सीटाडेल: हनी बनी’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘द फैमिली मैन 2’ के बाद एक्ट्रेस को दूसरी बार एक्शन मोड में देखा जा सकता है। इसमें सामंथा ने मनोज बाजपेयी वाली फिल्म से बड़े लेवल पर एक्शन किए हैं। वरुण धवन के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। ऐसे में अब सामंथा ने मदरहुड को लेकर बात की है और कहा कि वो हमेशा से मां बनना चाहती थीं और इसके बारे में सोच रही हैं। उनका मानना है कि मां के लिए कोई उम्र नहीं होती है।
दरअसल, सामंथा ने ‘सीटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने टाइम्स नाऊ से बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी इच्छा जाहिर की वो हमेशा से ही मां बनना चाहती थीं। उनको नहीं लगता है कि मां बनने के लिए बहुत देर हो चुकी है। उनका मां बनने का सपना अभी भी है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो मां बनना पसंद करेंगी। सामंथा कहती हैं कि वो हमेशा से ही मां बनना चाहती थीं। इसे वो काफी खूबसूरत एक्सपीरियंस मानती हैं। वो इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
सामंथा ने मां बनने को लेकर कहा कि अक्सर लोग उनकी उम्र को लेकर चिंता जाहिर करते हैं कि वो इस उम्र में मां कैसे बनेंगी। इस पर एक्ट्रेस का मानना है कि जीवन में ऐसा कोई समय नहीं आता जब कोई महिला मां नहीं बन सकती। उनका मानना है कि इसके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है। कोई जब चाहे तब मां बन सकता है। एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो अपनी लाइफ में मूव ऑन कर रही हैं और अपना फ्यूचर देख रही हैं।
3 साल पहले हुआ था सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक
आपको बता दें सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक 3 साल पहले हुआ था। दोनों साल 2021 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने सेपरेशन की खबर फैंस को दी थी, जिसके बाद इस रिश्ते के टूटने के पीछे की कई वजहों का खुलासा हुआ था। तलाक के दो साल बाद ही एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से सगाई करके सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में खूब रही थीं।
साउथ सिनेमा में इन दिनों ‘कंगुवा’ की रिलीज को लेकर चर्चा बनी हुई है। फिल्म को 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके एक गाने के लिए दिशा पाटनी ने 21 बार कपड़े बदले थे। इसकी शूटिंग भी चार दिनों तक चली थी। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।