साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अपने एक्स हसबेंड नागा चेतन्य से अलग होने के बाद काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पूरे 23 मिलियन फॉलोवर्स हैं। समांथा की तस्वीरें और वीडियोज फैंस को काफी पसंद आती हैं।
उनकी एक-एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं।हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ आस्क मी एनिथिंग सेशन में अपने बारे में कई बातें साझा कीं।
कभी नहीं टूटतीं: एक्ट्रेस ने बताया कि वो हमेशा स्ट्रॉन्ग रहती हैं, बेशक लोग उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश ही क्यों ना करें। उनका एक मंत्रा है, ‘हकुना मटाटा’ जिसका मतलब है चिंता मत करो। नागा चेतन्य से अलग होने के बाद एक्ट्रेस को काफी कुछ झेलना पड़ा। उनके बारे में कई अफवाहे फैलीं और उनपर आरोप भी लगे। जिनका उन्होंने डटकर सामना किया।
टैटू बनवाने के लिए किया मना: एक फैन ने उनसे टैटू बनवाने के बारे में पूछा। हालांकि समांथा के शरीर पर खुद तीन-तीन टैटू हैं, जिनका नागा चेतन्य से भी कनेक्शन है। लेकिन फैन को उन्होंने टैटू ना करवाने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने जवाब में एक वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आपको पता है मुझे समझ होती तो मैं खुद को कहती कभी भी टैटू ना बनवाना, कभी नहीं।”
इसके अलावा एक फैन ने उन्हें युवा लड़कियों को मेसेज देने को कहा। जिसपर समांथा ने कहा कि खुद पर कभी भी संदेह मत करना। किसी और को भी तुम पर संदेह मत करने देना। किसी को तुम्हें बुरा बताने का मौका मत दो। अपने सपनों को जियो और इसके बारे में बुरा महसूस मत करो।”
समांथा और नागा चेतन्य ने साल 2017 में हिंदु और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इस जोड़े ने एक साथ अलग होने की जानकारी फैंस को दी थी। अलग होने के बाद समांथा ने अपनी शादी का जोड़ा भी चेतन्य को लौटा दिया। इतना ही नहीं पिछले महीने समांथा ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक पर्सनल नोट भी लिखा।