साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सामथा (Samantha) आज हिंदी से लेकर साउथ तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। उनकी अदाओं और एक्टिंग पर तो फैंस मरते हैं। वो इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। ऐसे में क्या आपको बता है कि वो आज से ही नहीं बल्कि बचपन से ही काफी इंटेलिजेंट हैं? चलिए अगर नहीं जानते हैं वो भी बताते हैं कैसे? उनकी 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर यकीन नहीं होगा कि आखिर किसी को इतने भी मार्क्स मिल सकते हैं साथ में एक्सीलेंट का टैग भी।
दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि सामंथा की 10वीं मार्कशीट पहले भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। उसे उन्होंने खुद रिट्वीट किया था। वही, ग्रेड कार्ड एक बार फिर से सोशल मीडिया में चर्चा में आ गया है। वायरल हो रहे ग्रेस कार्ड में मिले एक्ट्रेस के मार्क्स पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है। एक्ट्रेस ने 10वीं में 1000 में से कुल 887 नंबर पाए थे। वहीं, गणित में तो उन्हें 100/100 मिले थे। फिजिक्स में 100 में से 95 मार्क्स मिले थे। अंग्रेजी में 90, वनस्पति विज्ञान में 84, इतिहास में 91 और भूगोल में 83 मार्क्स हासिल हुए थे। इसके साथ ही उनकी भाषा तमिल में 88 अंक प्राप्त हुए थे।
सामंथा की रैंक भी टॉप यानी कि फर्स्ट रही है। आपको बता दें कि सामंथा की ये मार्कशीट एक बार से चर्चा में आ गई है और इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इससे पहले ये साल 2020 में भी वायरल हुई थी। इसे ट्विटर पर Ragalahri नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया था। बाद में एक्ट्रेस ने भी इसे रीट्वीट कर खुशी जाहिर की थी।
‘शाकुंतलम’ रही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
इसके अलावा अगर सामंथा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म ‘शाकुंतलम’ में नजर आई थीं। इसे 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन गुनाशेखर ने किया था। फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को तो खूब सराहा गया था मगर ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। सामंथा ने इसमें शकुंतला का मेन लीड किरदार निभाया था।