महिलाओं के रंग रूप और शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करने वालों को अब जवाब मिलना शुरू हो गया है। इसी क्रम में टीवी एक्ट्रेस और मॉडल सलोनी चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर उन लोगों पर हमला किया है, जो महिलाओं के इनरवियर या ब्रा की स्ट्रैप दिखने को लेकर उन पर फब्तियां कसते हैं।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वे हाथ में ब्रा लिए नजर आती हैं। पोस्ट में वे उन लोगों पर जमकर निशाना साधती हैं, जो महिलाओं के कपड़े पहनने के बावजूद इनरवियर दिखने को लेकर उन पर कटाक्ष करते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलोनी की छवि एक ऐसी आत्मनिर्भर और सशक्त महिला की है, जो अपने दिल की बात पूरी बेबाकी से शेयर करने के लिए जानी चाती हैं।
एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘जिंदगी एक ब्रा की तरह है। महिलाओं को अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर और ज्यादा ओपन होने की जरूरत है। जिस भी बेतुके शख्स ने यह फैसला किया कि पुरुष बिना शर्ट के या अपने बॉक्सर्स में इधर उधर घूम सकते हैं, लेकिन लड़कियां अपने ब्रा में भी नहीं नजर आ सकतीं, ऐसे लोगों ने निश्चित तौर पर समाज को नुकसान पहुंचाया है। क्या आपको पता है कि अब भी कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें महिलाओं की ब्रा की स्ट्रैप नजर आने से समस्या है। क्या है, स्ट्रैप। लोगों को यह पसंद नही आता जब आपकी पहनी टॉप से आपकी ब्रा की शेप नजर आती है। मैंने ऐसे कुछ बीमार लोगों से मिली हूं। आप बता भी नहीं सकते कि वे इस तरह की संकरी सोच से प्रभावित हैं, जब आप उनसे पहली बार मिलते हैं। वे सामान्य ही नजर आते हैं। वे शुरुआत में आपको अच्छा महसूस कराते हैं। ये वही लोग हैं जो इंस्टाग्राम पर बोल्ड मॉडल्स को फॉलो करते हैं और फोन में पोर्न रखते हैं। वे बेहद खुले विचार वाले लोगों की तरह पेश आते हैं। वे आपसे फेमिनिज्म और ग्लोबल वॉर्मिंग के बारे में बातें करते हैं। और भरोसा रखें कि वे सबसे पहले ब्रा की स्ट्रैप देखकर उत्तेजित हो जाते हैं।…’
पूरी पोस्ट नीचे पढ़ें