बॉलीवुड स्टार इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। वहीं अब सलमान खान भी सोशल मीडिया में अपनी हाजिरी देने लगे हैं। हाल ही में ‘सुलतान’ सलमान खान ने अपनी दो वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह अपनी बहन अर्पिता के बेटे आहिल के साथ खेलते दिए दिख रहे हैं। सलमान अपने भांजे के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। वहीं भांजे आहिल भी कम नहीं हैं, अपने मामू जान को इस दौरान वह ‘मामू’ बनाते हुए दिख रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में सलमान और आहिल डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं। टेबल पर बैठकर आहिल खाना खा रहे हैं। वहीं सलमान उनके साथ वाली कुर्सी पर बैठे हुए हैं। जैसे ही सलमान आहिल के पास आते हैं आहिल अपने हाथ से एक निवाला मामू जान की तरफ बढ़ाते हैं। इसके बाद झट से वही निवाला अपने मुंह में डाल लेते हैं। इसके बाद सलमान ठगे से रह जाते हैं और जोर से ठहाका लगा कर हंस पड़ते हैं। सलमान का रिएक्शन उस वक्त देखने लायक होता है आप भी देखिए।