‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर जारी होने के बाद से ही बॉलीवुड में इस मूवी को लेकर काफी चर्चा थी। फिल्म की टीजर में रनबीर कपूर और ऐश्वर्या काफी नजदीक नजर आए थे। इसके बाद से इस मूवी के बारे में चर्चा ज्यादा होने लगी। अब इस मूवी की चर्चा बिग-बॉस पर प्रमोशन को लेकर हो रही है। सलमान खान 16 अक्टूबर से बिग-बॉस की शुरुआत करने वाले हैं। वहीं मूवी 28 अक्टूबर को रिलीज होगी। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि ऐ दिल है मुश्किल की टीम बिग बॉस पर अपनी मूवी का प्रमोशन करेगी तो आप गलत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस पर इस मूवी का प्रमोशन नहीं किया जाएगा। लेकिन अगर आपके इसके पीछे की वजह ऐश्वर्या राय को समझ रहे हैं तो भी आप गलत हैं। इसके पीछे की वजह हैं रनबीर कपूर।

पिछले साल आपने देखा होगा कि मूवी तमाशा का प्रमोशन करने अकेले दीपिका पादुकोण गई थीं। जबकि, दीपिका ने मूवी रनबीर कपूर के साथ मिलकर बनाई थी। इतना ही नहीं बाकी जगहों पर भी रनबीर कपूर और दीपिका दोनों साथ में प्रमोशन करने जा रहे थे। लेकिन दीपिका अकेले ही सलमान खान के शो बिग बॉस पर प्रमोशन करने पहुंची। यह काफी है आपके समझने के लिए कि सलमान खान और रनबीर कपूर में कुछ सही नहीं चल रहा है। रनबीर कपूर से जब शो में नहीं पहुंचने की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि मेरी कुछ व्यक्तिगत दिक्कतें थीं। हमारी टीम ने सोचा कि दीपिका शो पर जाएंगी तो अच्छा रहेगा। ऐसे में वे वहां गईं और फिल्म का प्रमोशन किया।

Read Also:  MNS ने ‘ऐ दिल मुश्किल’ के साथ बढ़ाई इन पाक कलाकारों की मुश्किलें, 48 घंटे में नहीं छोड़ा देश तो खाएंगे मार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करण जौहर और सलमान खान की दोस्ती काफी अच्छी है। ऐसे में करण जौहर अपने साथ अनुष्का शर्मा को ले जाकर प्रमोशन कर सकते हैं। अनुष्का ने सुल्तान मूवी में सलमान खान के साथ काम किया था। वहीं करण जौहर के तो सलमान खान के साथ अच्छे संबंध हैं।

Read Also: ऐ दिल है मुश्किल का ट्रेलर रिलीज, प्यार और दोस्ती की नई डेफिनेशन दे रहे हैं रणबीर-अनुष्का