Salman Khan’s Birthday: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 57 साल के हो गए हैं, उनकी इस पार्टी में शाहरुख खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक कई बड़े सितारे पहुंचे। मगर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा संगीता बिजलानी ने। 62 साल की संगीता बिजलानी बेहद फिट और खूबसूरत लग रही थीं। सलमान के बर्थडे में ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची संगीता को सलमान ने खूब अटेंशन दिया। सलमान ने संगीता को गले लगाया और माथे पर चूमकर आई लव यू भी किया।

क्या आप जानते हैं कभी संगीता और सलमान खान रिलेशनशिप में थे और दोनों की शादी होने वाली थी। यहां तक की शादी के कार्ड भी बंट गए थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि संगीता और सलमान का रिश्ता टूट गया?

10 साल चला था सलमान और संगीता का रिश्ता

संगीता बिजलानी ने साल 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। संगीता अपनी खूबसूरती, फिल्मों के अलावा सलमान खान के संग रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहती थीं। साल 1986 में सलमान और संगीता का रिश्ता शुरू हुआ और तकरीबन 10 साल तक चला, दोनों की शादी भी तय हो गई और शादी के कार्ड भी बंट गए थे। मगर सलमान खान ने शादी से इनकार कर दिया।

संगीता बिजलानी ने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी और सलमान खान की शादी होने वाली थी, वहीं करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी सलमान खान ने बताया था कि उनकी शादी होते होते रह गई।

साजिद नाडियाडवाला ने बताया कैसे हुए सलमान की शादी कैंसिल

साजिद नाडियाडवाला ने द कपिल शर्मा शो में इस बात को विस्तार से बताया। साजिद ने कहा- ”1999 में सलमान खान ने अचानक से बोला कि शादी कर लेते हैं। उसके पास तो लड़की थी पर मुझे ढूंढनी थी। मम्मी को बोलकर लड़की ढूंढ़ी, शादी डिसाइड हो गई कार्ड चले गए। 25 लोगों को आना था, 6 दिन पहले सलमान ने बोला ‘यार मेरा मूड नहीं है, मेरी शादी में वो स्टेज पर आकर बोले पीछे गाड़ी खड़ी है भाग ले।”

ये शादी किसी और के साथ नहीं बल्कि संगीता बिजलानी के साथ होनी थी, उस वक्त सलमान और संगीता का ब्रेकअप हो गया और सलमान का सोमी अली के साथ नाम जुड़ने लगा।

संगीता ने कर ली थी मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद संगीता बिजलानी ने साल 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। उस वक्त अजहर का पहली पत्नी से रिश्ता टूट चुका था। हालांकि संगीता के साथ भी उनकी ये शादी नहीं चली और 14 साल बाद साल 2010 में संगीता और अजहर ने तलाक ले लिया।

संगीता और सलमान की दोस्ती कायम है

सलमान खान और संगीता की शादी नहीं हो पाई मगर उनकी दोस्ती अभी भी संगीता बिजलानी से है, वो अक्सर सलमान खान की पार्टियों में नजर आती हैं।