Salman Khan-Vicky Kaushal Video: बीते दिन उमंग 2023 अवॉर्ड का इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, विक्की कौशल, सई मांजरेकर, दीपिका पादुकोण और शहनाज गिल जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इसमें चार चांद लगाए थे। इसी बीच सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों स्टार पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि सलमान खान डैशिंग अंदाज में रेड कार्पेट पर पहुंचे होते हैं। वो इससे बाहर आते हुए पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप से मिलते हैं। जब एक्टर इवेंट से बाहर आते हैं तो उनके आस-पास काफी भीड़े देखने के लिए मिलती है। लेकिन, इन सबके बावजूद ‘भाईजान’ उनसे मिलने के लिए जाते हैं। और तो और वो उनके पैर भू छूते हैं। साथ ही उन्हें गले भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान को सूट-बूट में देखा जा सकता है। ‘टाइगर 3’ एक्टर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान तमन्ना भाटिया को भी गले लगाया। उनका वीजियो वायरल हो रहा है।
विक्की कौशल ने भी छुए पैर
विक्की कौशल को हाल ही में ‘सैम बहादुर’ में नजर आए थे। उमंग 2023 के इवेंट वो भी पहुंचे थे। उन्हें भी इवेंट के बाद ऊषा उत्थुप के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर को व्हाइट शर्ट, ग्रे पैंट और ब्लू ब्लेजर में देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस का दिल छू लिया है।
उमंग 2023 में दिखा इन सितारों का जलवा
उमंग 2023 के इवेंट में बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने के लिए मिला। इस दौरान सलमान खान, विक्की कौशल के अलावा रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी पहुंचे थे। वहीं, पलक तिवारी ने रेड साड़ी में चार चांद ही लगा दिए। सई मांजरेकर का सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिला। दीपिका पादुकोण को सादगी भरे अंदाज में देखा गया। इनके अलावा इवेंट में जीनत अमान, कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर, तमन्ना भाटिया, फराह खान, तब्बू और शहनाज गिल जैसे सितारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।