फिल्म निर्देशन किरण राव (Kiran Rao) इन दिनों अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ (laapataa ladies) को लेकर चर्चा में हैं। इसे 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर रही है मगर वो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसे केवल क्रिटिक्स या फिर दर्शक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अब सलमान खान (Salman khan) इसका रिव्या दिया है। वो मूवी को देखने के बाद किरण राव के फैन हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर उनकी सराहना की मगर एक गलती की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, सलमान खान ने ‘लापता लेडीज’ को देखने के बाद एक्स पर इसका रिव्यू शेयर किया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने इसे अपने पिता के साथ देखा। सलमान खान लिखते हैं, ‘अभी किरण राव की लापता लेडीज देखी। वाह वाह किरण। मैंने और मेरे पिता दोनों ने इसका आनंद लिया। आपको बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने के लिए बधाई। सुपर जॉब कब काम करोगी मेरे साथ?’ अब ‘भाईजान’ ने जैसे ही इस ट्वीट को शेयर किया और वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। हालांकि, उन्होंने अब इसे डिलीट कर दिया और नया ट्वीट किया है।

सलमान खान से हो गई चूक

सलमान खान से ऐसी क्या चूक हो गई, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए? दरअसल, सलमान खान ने अपने ट्वीट में ‘लापता लेडीज’ को किरण राव की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म बता दिया। जबकि किरण राव की ये दूसरी फिल्म थी। इसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। अगर इस पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सलमान की दूसरी फिल्म है।’ दूसरे ने लिखा, ‘भाई आप भूल गए। धोबी घाट भी किरण राव ने ही बनाई थी।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘ये उनकी डेब्यू फिल्म नहीं है।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

आपको बता दें कि किरण राव ने बतौर डायरेक्टर फिल्म ‘धोबी घाट’ से डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म साल 2010 में आई थी। इसमें भी उनके काम की काफी सराहना की गई थी। इन सब से परे अब फैंस की नजर इस पर आ टिकी है कि किरण राव, सलमान खान के ऑफर को एक्सेप्ट करती हैं या नहीं। अगर वो दोनों साथ में काम करते हैं तो वो फिल्म कौन सी होगी। देखना दिलचस्प होगा कि वो फिल्म कौन सी होगी।