बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) हाल ही में रजत शर्मा के शो ‘आपकी अदालत’ (Aap ki Adalat)में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी कई मजेदार बातें की। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक से जुड़े किस्से कहानियां और अन्य कई मुद्दों पर भी बात की। अब इसी बीच एक्टर ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात तो की ही साथ ही ये भी खुलासा किया कि वो एक बार तो बिना शादी के ही पिता बनने का सपना देख रहे थे। वो इसके लिए सारी तैयारी कर चुके थे। मगर तभी कुछ ऐसा हो गया कि उनके सभी सपने पर पानी फिर गया और उनका ये ख्वाब अधूरा रह गया। चलिए आपतो विस्तार से बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा…?

दरअसल, सलमान खान भले ही शादीशुदा नहीं हैं। मगर उन्हें बच्चे काफी पसंद हैं। उन्हें अक्सर भांजे आहिल शर्मा के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता रहा है। उनके वीडियो को काफी पसंद भी किया जाता रहा है। उसमें मामा-भांजे की कमाल की कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती रही है। वहीं, रजत शर्मा के शो में एंकर ने उनसे कहा कि करण जौहर बिना शादी के ही दो बच्चों के पिता बन गए हैं। इस पर ‘भाईजान’ ने भी अपना रिएक्शन दिया और कहा कि ‘वो भी इसे लेकर कोशिश कर रहे थे। तभी कानून बदल गया तो अब देखते हैं क्या होता है। उन्हें बच्चे काफी पसंद हैं।’ सलमान कहते हैं कि ‘उनके पास पूरा जिला है। पूरा गांव है। लेकिन उनके बच्चे की मां उनकी पत्नी होगी।’

प्यार में खुद को अनलकी मानते हैं सलमान खान

इसी शो में सलमान खान ने खुद को प्यार में अनलकी बताया था। एक्टर से पूछा गया था कि ये जो आपका मूव ऑन हो रहा है एक से दूसरी, दूसरी से तीसरी, तीसरी से चौथी, ये तो चलता ही जा रहा है। इस पर ‘भाईजान’ ने जवाब दिया था कि ‘वो प्यार में अनलकी हैं।’ इसके साथ ही ‘किसकी जान हैं?’ के सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा था कि वो आजकल सिर्फ भाई हैं। जिनको वो चाहते हैं कि जान बुलाएं वही आजकल उन्हें भाई बुला रही हैं। इतना कहने के बाद वो जोर-जोर से हंसने लगते हैं।