सलमान खान (Salman khan) इन दिनों अपनी सिक्योरिटी को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों ही उनके घर पर फायरिंग की गई थी। पांच राउंड की इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं पहुंची है। इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फायरिंग कांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी। उसने कहा था कि ये अभी ट्रेलर है। अबकी बार गोली घर पर नहीं चलेगी। इसके बाद भाईजान की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया था। ऐसे में अब सलमान को दुबई में स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान वो अपनी पैंट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।
सलमान खान का दुबई से वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर जरा भी मौत का खौफ नहीं देखने के लिए मिला। इससे एक बार जाहिर है कि वो फायरिंग कांड से डरे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर दुबई में किसी इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उनका लुक काफी चर्चा में रहा। इस पर लोग उनके मजे लेने लगे हैं।
लोगों ने लिए सलमान खान के मजे
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान को स्टाइल्स पैंट में देखा गया, जो रिप्ड थी। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट कैरी की थी। वहीं, काले चश्मे के साथ भाईजान ने लुक कंप्लीट किया था। अब वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी रिप्ड जीन्स पर मजे लेने लगे। अगर इस पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने उर्फी से तुलना करते हुए लिखा, ‘भाई तो उर्फी भाई बन गए हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘इनके कपड़ों को क्या हुआ है?’ तीसरे ने लिखा, ‘भाई ये पायजामा बारिश में फट गया क्या?’ चौथे ने लिखा, ‘भाई ने आमिर खान के कपड़े पहन लिए।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘भाई आजकल गलत सौबत (संगत) में हैं।’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। इसे पिछले साल रिलीज किया गया था। इसके जरिए वो लंबे समय के बाद एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। इसी के साथ ही आने वाली फिल्मों में ‘टाइगर वर्सेज पठान’, ‘सिकंदर’, ‘दबंग 4’ और ‘इंशाल्लाह’ हैं। एक्टर की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।