सलमान खान की बहन अर्पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ढ़ेर सारी प्लेटें फेंक कर तोड़ती हुई दिख रही हैं। यह वीडियो दुबई के एक ग्रीक रेस्टोरेंट का है जिसमें अर्पिता की कुछ फ्रेंड्स भी साथ में दिख रही हैं। दरअसल अर्पिता उन ढ़ेर सारी प्लेटों को गुस्से में नहीं तोड़ रहीं थीं बल्कि वो रेस्टोरेंट की तरफ से एक पेशकश थी। अर्पिता प्राचीन ग्रीक रिवाज के सम्मान में उन प्लेटों को तोड़ रही थीं। उस प्राचीन ग्रीक रिवाज के अनुसार, उस दिन प्लेटें बुराई को दूर करने के लिए तोड़ी जाती हैं।

वीडियो के पहले हिस्से में अर्पिता अपनी एक दोस्त के साथ बैठी हैं और प्लेटों के ढ़ेर से प्लेटें निकालकर उन्हें नीचे फेंक रही हैं। वीडियो के दूसरे हिस्से में अर्पिता अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ी होकर प्लेटें फेंक रही हैं और उन्हें तोड़ रही हैं। वीडियो में अर्पिता अपने फ्रेंड्स के साथ डांस करती हुईं और फूड एन्जॉय करती हुईं भी नज़र आईं हैं।

अर्पिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपने पति आयुष शर्मा और अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। अर्पिता की शादी बिजनेसमैन आयुष शर्मा से 18 नवंबर 2014 में हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं एक बेटा आहिल और एक बेटी आयत। आयत का जन्म पिछले साल ही सलमान खान के जन्मदिन यानि 27 दिसंबर को हुआ था।

 

अर्पिता की ख्वाहिश थी कि उनका बच्चा सलमान खान के जन्मदिन पर ही हो। इस कारण उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अपने बच्चे को सी सेक्शन के जरिए जन्म दिया था। सलमान और अर्पिता के बीच ख़ास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अर्पिता भाई सलमान के साथ अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती हैं और सलमान भी अपनी बहन को खूब प्यार देते हैं।

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्पिता खान सलमान खान की अपनी बहन नहीं हैं। ऐसा कहा जाता है कि सलीम खान (सलमान के पिता) की दूसरी पत्नी हेलेन ने अर्पिता को फुटपाथ पर बुरी तरह रोते हुए देखा और उन्हें उठाकर घर ले आईं। हेलेन ने उन्हें अपनी बेटी के रूप में अपना लिया। ऐसी बातें भी की जाती हैं कि हेलेन की कोई संतान नहीं हुई। इस कारण उन्होंने अर्पिता को गोद लिया था और अपनी बेटी बना लिया।