Bodyguard Shera On Salman Khan: बॉडीगार्ड शेरा अभिनेता सलमान खान की लाइफ का एक अहम हिस्सा हैं। वह 25 साल से भी ज्यादा समय से एक्टर के साथ उनके साय की तरह रहते हैं। अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ‘दबंग खान’ की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शेरा का एक पुराना इंटरव्यू काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने मालिक यानी सलमान के बारे में बात करते हुए नजर आए थे।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक्टर से उनकी पहली मुलाकात हुई और कैसे वह भीड़-भाड़ के समय अभिनेता की रक्षा करते हैं। शेरा ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती उनके फैंस की भीड़ का प्रबंधन करना है। चलिए जानते हैं उस दौरान उन्होंने क्या कहा था।
कैसे हुई थी सलमान खान से पहली मुलाकात?
एएनआई से बात करते हुए शेरा ने बताया था कि सलमान खान ही उनके मालिक हैं। वह हर समय उनके लिए सबसे पहले खड़े होते हैं। इसके बाद शेरा ने बताया कि कैसे सबसे पहले उनकी मुलाकात भाईजान के साथ हुई थी। दरअसल, सबसे पहले एक इवेंट में शेरा की सलमान से हुई मुलाकात हुई थी। उस दौरान दोनों की कुछ बात नहीं हुई। फिर शेरा, एक इवेंट में अर्पिता खान से मिले।
इसके बाद सोहेल खान ने शेरा को बुलाया था। शेरा ने कहा कि इनके शो होते थे, उस समय चंडीगढ़ में एक शो होना था। उस समय कुछ मिस मैनेज हो गया था, तब से ही मैंने भाई के साथ काम करना शुरू किया था। मैंने उनके साथ सिक्योरिटी इंचार्ज के तौर पर काम करना शुरू किया। फिर जब शो होते थे, तो मैं पहले जाता था सब देख कर फिर भाई को शो के लिए लेकर जाता था।
सलमान की सिक्योरिटी में सबसे बड़ा चैलेंज
इसके बाद शेरा ने बताया कि सलमान खान की सिक्योरिटी में सबसे बड़ा चैलेंज भीड़ का होता है। क्योंकि हर छोटे से लेकर बड़े इंसान को उनसे मिलना है। ऐसे में उनके लिए सब मेन्टेन भी करते हैं। इसके आगे शेरा ने बताया कि पहले भाई की जान को इतना खतरा नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे फैन फॉलोइंग बढ़ने लगी और सब होने लगा तो अब उनकी सिक्योरिटी भी काफी टाइट है।
वहीं, शेरा ने बताया कि सलमान की सिक्योरिटी कई लेयर में हैं और वह सरकारी और पर्सनल सिक्योरिटी के साथ मिलकर काम करते हैं। सलमान खान को अपनी जान का खतरा है, जिन सितारों को जान का खतरा होता है उनके लिए भीड़ में जाना मुश्किल होता है।