Salman Khan Mumbai House Firing: सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लोग गुजरात के भुज पहुंच गए थे, पुलिस ने उन्हें वहीं पर धर दबोचा। सोमवार देर रात मुंबई पुलिस को इन्हें पकड़ने में सफलता मिली है। दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा करने वाली है। बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। गोलीबारी करने के बाद वह दोनों वहां से फरार हो गए थे। पुलिस के हाथ दोनों की तस्वीर लग गई थी, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। इस घटना की जिम्मेदारी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। इसी के साथ उसने धमकी दी है कि ये सिर्फ एक ट्रेलर था, अलगी बार गोली घर पर नहीं चलाई जाएगी। सलमान खान से जुड़े इस मामले में हर जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ते रहें।

Live Updates
13:11 (IST) 16 Apr 2024
फैंस ने की सलमान खान की सुरक्षा की मांग

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं। एक फैन ने ट्विटर पर एक्टर की सुरक्षा की मांग की है।

11:45 (IST) 16 Apr 2024
मुंबई लाए गए सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले शूटर

सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले शूटरों को पुलिस मुंबई ले आई है। अब उनसे मुंबई क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी।

10:42 (IST) 16 Apr 2024
कड़ी सुरक्षा के बीच घर से निकले थे सलमान

सलमान खान फायरिंग की घटना के दिन ही काम के लिए घर से बाहर गए। इस दौरान उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई थी।

10:41 (IST) 16 Apr 2024
सलमान खान के घर के बाहर पुलिस तैनात

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस तैनात है।

10:23 (IST) 16 Apr 2024
सलमान खान के घर पुहंची थीं लूलिया वंतूर

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी गैलेक्सी अपार्टमेंट एक्टर की खबर लेने पहुंची थीं।

09:00 (IST) 16 Apr 2024
सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

08:57 (IST) 16 Apr 2024
शूटर की गिरफ्तारी का वीडियो आया सामने

सलमान खान के घर गोली चलाने वाले शूटर की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया है। जहां पुलिस उन्हें पकड़कर पुलिस स्टेशन ले जाती दिख रही है।

08:38 (IST) 16 Apr 2024
फायरिंग कर शूटर यूं हुए थे फरार

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के बाद शूटर अपनी बाइक एक चर्च के पास छोड़कर पहले पैदल चले और फिर ऑटोरिक्शा लेकर ब्रांदा रेलवे स्टेशन पहुंचे, फिर वहा से सांताक्रूज स्टेशन गए। उसके बाद उन्होंने वापस ऑटोरिक्शा किया और निकल गए।

07:58 (IST) 16 Apr 2024
अरबाज खान ने बताया कैसा है परिवार का हाल

अरबाज खान ने सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले मामले में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि परिवार का हाल कैसा है।

07:57 (IST) 16 Apr 2024
रो-रोकर राखी सावंत ने लगाई गुहार

राखी सावंत जो हमेशा ही सलमान खान को अपना भाई बताती हैं, अब उन्होंने रो-रोकर सलमान खान को बक्श देने की अपील की है। राखी का कहना है कि सलमान ने बहुत लोगों के घर बचाए हैं, उनके साथ कुछ गलत न किया जाए।

07:54 (IST) 16 Apr 2024
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर जुबेर खान का रिएक्शन

Bigg Boss के कंटेस्टेंट रहे जुबैर खान और सलमान खान के बीच के विवाद से कोई अनजान नहीं है। अब जब सलमान के घर पर फायरिंग हुई तो जुबैर ने उनकी सलामती की दुआ की है।

07:45 (IST) 16 Apr 2024
सलमान खान ने सेलिब्रिटीज को दी ये सलाह

सलमान खान के घर पर गोली चलने के बाद उन्होंने अन्य सेलिब्रिटीज को उनके घर न आने की सलाह दी है।

07:39 (IST) 16 Apr 2024
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर

गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गिरफ्तारी के बाद भी दोनों की तस्वीर सामने आई है।

07:35 (IST) 16 Apr 2024
सलमान के घर गोली चलाने वालों की पुलिस ने दी जानकारी

सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले शूटर की गिरफ्तारी की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।