बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान ने बुधवार की सुबह अपने भांजे आहिल के बर्थडे पार्टी का अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। सलमान खान को लेकर उनके फैन्स का कहना है कि वह पर्सनल लाइफ में जितना परफेक्ट हैं, उसी तरह उन्हें एक परफेक्ट फैमिली मैन कहना गलत नहीं होगा। सलमान खान को अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते देखा गया है, चाहे वह कोई बर्थडे पार्टी हो या फिर कोई फैमिली फंक्शन, वह अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान और अभिनेता आयुष शर्मा के बेटे आहिल का बर्थडे था, अर्पिता खान ने बेटे आहिल शर्मा का 6ठां बर्थडे की ग्रैंड पार्टी रखी। जहां बॉलीवुड सेलेब्स के साथ साथ खान परिवार पहुंचा। आहिल के जन्मदिन की पार्टी एक मनमोहक वीडियो साझा करने के लिए सलमान ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “#Ahilsbirthday”

बता दें कि इस मस्ती भरे वीडियो में सलमान, अर्पिता और आहिल के साथ फायर शो का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। सलमान ने इस बार जन्मदिन पर समुद्री डाकू-थीम वाली जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया हुआ था। आहिल के पिता आयुष शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी डेकोरेशन की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर द्वारा आहिल को किया गया बर्थडे विश भी शेयर किया है।

सलमान खान बच्चों से प्यार करते हैं और हमेशा बच्चों के साथ मस्ती करते हुए देखे जाते हैं। हालांकि, अपने भांजे के लिए सलमान का प्यार किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में, आहिल और उनकी बहन आयत सलमान और आयुष के साथ दा-बैंग द टूर रीलोडेड कॉन्सर्ट के लिए दुबई गए थे। दुबई से वायरल हुआ एक वीडियो में सलमान अपने भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ “अल्लाह दुहाई” और “हुड़ हुड दबंग” गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ ‘अंतिम’ फिल्म में देखे गए थे। आने वाले समय में सलमान कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में दिखाई देंगे । शुक्रवार को उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया और इसका टीजर भी शेयर किया है।

जासूसी एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। यह फिल्म अगले साल 21 अप्रैल, 2023 को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा साल 2022 में, सलमान पूजा हेगड़े के साथ ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में दिखाई देंगे, जो 30 दिसंबर को रिलीज़ होगी।