Salman Khan: ‘भारत’ सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान एक शख्स के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। सलमान खान के साथ इस वीडियो में इंडियन आइडल फेम और आर्टिस्ट Thupten Tsering हैं। अरुणाचल प्रदेश के Mon Tawang के रहने वाले Thupten के हाथ नहीं है। लेकिन उनकी ‘कुछ कर गुजरने की चाह’ ने उन्हें एक खास मुकाम दिया है। सलमान खान इस वीडियो में Thupten के हुनर को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान के इस वीडियो को देख कर उनके फैंस का मन गदगद हो गया है। फैंस सलमान खान के लिए रिस्पेक्ट दिखाते हुए कह रहे हैं कि भाई आप बहुत अच्छे हैं कि आप सबका खयाल रखते हैं। तो किसी ने लिखा – ‘ग्रेट ह्यूमन बींग सलमान भाई’। सलमान खान इस वीडियो में Thupten का गाना सुन रहे हैं। आप भी सुनें और देखें Thupten  संग सलमान खान का ये दिल छू लेने वाला वीडियो:-

बता दें, Thupten मोटीवेशनल स्पीकर भी हैं। वह लोगों को जीवन की सच्चाई और हार न मानने की कला सिखाते हैं। पेशे से म्यूजीशियन Thupten ने सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में भी हिस्सा लिया था। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

सलमान खान की कुछ वक्त पहले ही फिल्म ‘भारत’ आई है। फिल्म दशकों को बहुत पसंद आई। अब सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘दबंग 3’ की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और सुदीप होंगे। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। दिसंबर 20, 2019 को फिल्म फ्लोर पर आएगी। इन दिनों सलमान खान सेलेब्स डांस रिएलिटी शो नच बलिए (Nach Baliye 9) को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)