Salman khan Dabangg 3 Video: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। अब सलमान ने खुद पर कोड़े बरसाने का वीडियो शेयर किया है। देखते ही देखते दबंग खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में सलमान खान खुद को कोड़े मार रहे व्यक्ति से पूछते हैं हैं कि ‘चटका लगता है…’ कोड़े मार रहे व्यक्ति सलमान को अपनी पीठ दिखाता है जिसपर कोड़ों के निशान दिखते हैं। इसके बाद सलमान खान खुद को कोड़े मार चोट का आभास करते हैं। हालांकि कोड़े मारने वाले व्यक्ति और सलमान के कोड़े मारने में अंतर ये होता है कि सलमान के कोड़े मारने के दौरान चट से आवाज नहीं आती है।
वीडियो के साथ सलमान ने कैप्शन लिखा- उनका दुख बांटने में खुशी और अच्छा महसूस होता है। बच्चा पार्टी आप इसे खुद पर न दोहराएं और न ही दूसरों पर। सलमान के इस वीडियो पर लोगों ने अपना रिएक्शन जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा- सलमान भाई कोशिश करें और आवाज न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे। वहीं एक इंस्टा यूजर लिखता है- सुपर भाई, सबके साथ मिल-जुलकर रहते हैं।

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘दंबग 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में चुलबुल पांडे बनी सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा रज्जो का रोल निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

