Salman Khan Dabangg: दबंग 3। सलमान खान (Salman Khan), सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसके बाद फिल्म का एक टाइटल ट्रेक हुड हुड दबंग आया जिसमें सलमान खान एक सुपर पॉवर इंसान की तरह नजर आए। गाने में सलमान खान के आगे पीछे साधु संतों की एक टोली नाचती हुई दिखाई दी। अब इस गाने पर विवाद हो गया है। गाने में साधु संतों को जिस तरह से पोट्रेट किया गया उसपर हिंदू जागृति संस्थान ने आपत्ति जताई है। समिति ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मांग की है कि फिल्म को प्रमाण पत्र न दिया जाए।

दरअसल हिंदू जागृति संस्थान ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से 26 नवंबर को एक ट्वीट किया। लिखा- ‘दबंग-3’ में साधु-संतों को नाचते हुए दिखाने वाले सलमान खान ,क्या कभी मौलवी अथवा बिशप को फिल्म में नाचते हुए दिखाने का साहस दिखाएंगे ? संगठन ने अपने इस ट्वीट में सलमान खान को भी टैग किया। समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के संगठन संचालक सुनील घनवत ने गाने की कोरियोग्राफी पर सवाल उठाते हुए कहा है- गाने में  साधुओं को सलमान खान के साथ घिनौने और आपत्तिजनक तरीके से नाचते हुए दिखाया गया है। जिसके कारण हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।

सुनील ने आगे कहते हैं- जिस तरह से सलमान ने साधुओं को नीचा दिखाया है, क्या वह मुल्ला-मौलवी या फादर-बिशप को इसी तरह नाचते हुए दिखाने की हिम्मत है उनमें? एक नदी के तट पर हिंदुओं को गिटार बजाते हुए दिखाया गया है। उनकी जटाओं को रिद्म पर फहराते हुए दिखाया गया है। इससे हिंदुओं के देवताओं का अनादर किया है। जिससे हमारे हिंदू भावनाओं को आहत पहुंचा है। हम इसका विरोध करते हैं।

देखिए ट्वीट-

बता दें यह पहला मामला नहीं जब फिल्म से इस तरह का विवाद जुड़ा है। इसी साल 4 अप्रैल को बायकॉट दबंग 3 हैशटैग ट्विटर पर चलाया गया। तब लोगों ने फिल्म पर हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। तब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के दौरान भी महेश्वर में शिवलिंगों के ढंके जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

सलमान खान के दंबग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा के अलावा चुलबुल की जिंदगी में एक और लड़की दिखाई जाएगी। इस लड़की का किरदार निभाएंगी अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर। सुदीप किच्चा इसमें विलेन को रोल में नजर आएंगे।