Salman Khan Birthday: सलमान खान ने देर रात अपने जन्मदिन की शुरुआत करते हुए केक कटिंग की। पहले परिवार के साथ सलमान ने आहिल संग केक काटा। इसके बाद सलमान से उनके स्पेशल दबंग लोग भी मिलने आए। जी हां, दबंग 3 की टीम सलमान को विश करने के लिए देर रात उनके पास पहुंची। सलमान खान ने सभी का स्वैग से स्वागत किया। सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और फिल्म के प्रोड्यूसर Nikhil Dwivedi भी अपनी पत्नी के साथ सलमान से मिलने पहुंचे।
सोनाक्षी सिन्हा इस दौरान दबंग ब्लैक आउटफिट स्टाइल में दिखाई दीं। ब्लैक लेदर बूट्स के साथ डेनिम और बेल्ट के साथ शर्ग पहने हुए सोनाक्षी काफी खूबसूरत दिख रही थीं। सलमान खान ने भी ब्लैक राउंड नेक टी-शर्ट के साथ गले में गोल्डन चेन पहनी थी। उनका ये भाई लुक फैंस को बहुत पसंद आया।
सलमान की सोनाक्षी और दबंग की टीम से मुलाकात करते हुए दो वीडियो सामने आए हैं। सलमान दबंग टीम को देखते ही उन्हें प्यार से गले लगाते दिखते हैं। सलमान को विश करने सोनाक्षी के साथ उनकी मम्मी और भाई भी आते दिखाई दिए। देखें वीडियो:-
सलमान के बर्थ डे पर शेरा उनके साथ साथ नजर आए। एक वीडियो में सोनाक्षी सलमान को गले लग कर विश करने के बाद शेरा से भी मिलती दिखीं। तो वहीं सलमान खान की को एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी येलो ड्रेस में सलमान के जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचीं। इसके अलावा Race 3 एक्ट्रेस डेजी शाह भी सलमान की बर्थडे पार्टी में दिखाई दीं। ऑफ व्हाइट ड्रेस में डेजी काफी कूल लुक में नजर आईं।
सलमान ने अपने भांजे आहिल शर्मा के साथ केक कट किया। ये क्यूट वीडियो सलमानफैंस को बहुत पसंद आया है। सलमान ने आहिल को गोद में उठाया हुआ है और बड़े चाकू से केक कटिंग की जा रही रही है। इस आहिल की मस्ती खत्म नहीं होती दिख रही। आहिल अपनी मम्मी अर्पिता शर्मा को इशारा कर रहे हैं देखें ये वीडियो:-
