Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म मैंने प्यार किया’ से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इससे पहले रेखा स्टारर फिल्म बीवी हो तो ऐसी में भी सलमान खान नजर आ चुके थे। सलमान खान जब 14 साल के थे तब भी उन्होंने एक बार बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। जिसके लिए उन्हें 75 रुपए मिले थे। सलमान खान ने शो आपकी अदालत में ये किस्सा सुनाया था।
सलमान खान बताते हैं ताज के अंदर परफॉर्मेंस था, जिसमें मैं सबसे पाछे डांस कर रहा था। इसके लिए मुझे 75 रुपए मिले थे। वह फैशनशो के बाद कोई परफॉर्मेंस था। सलमान ने आगे ये भी बताया कि उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए कितने पैसे मिले थे। सलमान बताते हैं फिल्म ‘मैंन प्यार किया’ औऱ ‘बीवी हो तो ऐसी’ के बाद वह 4-6 महीने बिना काम के रहे थे। सलमान बताते हैं कि उनके पास काम ही नहीं आ रहा था।
सलमान ने कहा – ‘क्योंकि भाग्यश्री मैडम को सारा क्रेडिट मिल रहा था। और वो तो शादी करने का डिसाइड कर चुकी थीं। फिल्म का पूरा क्रेडिट लेकर वह भग गईं। इंडस्ट्री को भी लगा कि सब तो उन्होंने किया। उसके बाद मेरे फादर साहब ने जीपी सिप्पी साब को फोन करके बोला कि देखो मेरे बेटे को काम नहीं मिल रहा है तो एक अनाउंसमेंट देदो कि आपने उसे साइन किया है। इसके बाद काम आया। उस फल्म में मेरा प्राइज था 31 हजार रुपए। मेरी मेहनत देख कर उन्होंने मेरी फीस बाद में 71 -75 हजार कर दी थी।’

