सलमान खान ने बॉलीवुड में अपने दम पर खूब नाम कमाया। वहीं कॉन्ट्रोवर्सीज के मामले में भी सुपरस्टार सलमान सबसे आगे रहे। सलमान की लाइफ में जब ऐश्वर्या राय ने दस्तक दी तो बॉलीवुड में इस कपल का खूब जिक्र हुआ। इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ियों में शुमार किया जाने लगा। लेकिन फिर एक वक्त आया जब सलमान और ऐश्वर्या के बीच सब खराब हो गया और दोनों ने एक दूसरे से अपनी राहें अलग कर लीं।
उस वक्त सलमान खान पर कथिक रूप से आरोप भी लगे थे कि ऐश्वर्या पर उन्होंने हाथ उठाया था। ऐश्वर्या को मेकअप से अपने चेहरे और शरीर पर पड़े दाग छिपाने पड़ते थे। ऐश्वर्या ने सलमान पर ये भी आरोप लगाया था कि सलमान खान शक्की मिजाज के भी थे। इस पूरे मामले में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने भी रिएक्शन दिया था। वहीं सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के लेजेंड राइटर सलीम खान ने भी रिएक्ट किया था। सिनेप्लेक्स मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने सलमान खान औऱ ऐश्वर्या राय के कॉन्ट्रोवर्शियल अफेयर को लेकर बात की थी।
सलीम खान ने उस वक्त ऐश्वर्या और सलमान के रिलेशनशिप पर कमेंट करते हुए भविष्यवाणी की थी और कहा था- ‘उन दोनों को अकेला छोड़ दो, वो दोनों साथ आगे बढ़ रहे हैं, बड़े हो रहे हैं, अगर उनके रिश्ते में मजबूती होगी तो दुनिया की कोई ताकत उन्हें अलग नहीं कर पाएगी। अगर तुम उन्हें मार दोगे तो वो दोनों अमर प्रेमी बन जाएंगे।’
सलीम ने आगे कहा था- ‘अगर इन दोनों का प्यार मजबूत न हुआ तो दोनों अलग हो जाएंगे। सलमान 7 सालों तक संगीता के साथ रिलेशनशिप में रहा, अंत में टूट गया। सोमी के साथ भी वह रिलेशन में था पर लॉन्ग लास्टिंग नहीं रहा।’
जब सलमान पर ऐश्वर्य़ा संग मार पिटाई का आरोप लगा था उस पर सलीम खान ने कहा था- ‘सलमान ब्लैक मैजिक करता है, मैच फिक्सिंग करता है और ऐश्वर्या को दिन में एक बार पीटता है, छुट्टी में दो बार मारता है। इस तरह की चीजें अखबारों में छप रही हैं, क्यों? क्या यह बात फ्रंट पेज पर छापने वाली चीज है? ये अखबार कोई गॉसिप मैगजीन तो हैं नहीं।’
ऐश्वर्या के लिए सलीम खान ने कहा था- ‘लोगों को अहसास नहीं है कि ऐश्वर्य़ा राय मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, वह एक पढ़ी लिखी दिमागदार लड़की हैं। कोई जरूरी नहीं है कि उन्हें सलमान के साथ रहना ही है। वो सलमान के साथ घूमती थीं क्योंकि उन्हें सलमान के साथ रहना अच्छा लगता था। दोनों एक दूसरे का साथ पसंद करते थे। क्या ऐसे इंसान के साथ ऐसा किया जा सकता है? सलमान को टारगेट बनाया जा रहा है। यह आजकल का फैशन हो गया है कि सलमान को हिट करो।’
सलमान के पिता ने आगे कहा था- ‘सलमान को लेकर अब एक सोच बन गई है सलमान के लिए निगेटिव लिखने के लिए शुक्रिया। अगर आपके पड़ोसी आपके लिए ऐसा पढ़ेंगे कि आप स्मग्लिंग में इंवॉल्व हैं, या किसी गंदे काम में आप संलिप्त हैं तो आपके प्रति उनके मन में क्या चलेगा?’