बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान (Salim Khan) बृहस्पतिवार (24 नवंबर को) को 87 साल के हो गए। सलीम खान, ने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर बैटे सलमान (Salman Khan), सोहेल, अरबाज, बेटी अलवीरा, अर्पिता खान और दोनों पत्नियां सलमा खान और हेलन साथ नज आए। सलीम खान (Salim Khan) के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने फैमिली गेट टुगेदर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें सलीम खान डिनर टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं। जबकि उनके दोनों तरफ दोनों पत्नियां और पीछे सलमान समेत पूरा परिवार खड़ा दिख रहा है। एक तस्वीर में अरबाज, पिता सलीम को प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सलीम खान को 70 के दशक में तमाम सुपरहिट फिल्में लिखने का श्रेय जाता है।
70 के दशक में मशहूर थी सलीम-जावेद की जोड़ी
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी 70 के दशक में बेहद मशहूर थी और एक से बढ़कर एक फिल्में लिखी थी। जिसमें ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘डॉन’ और ‘जंजीर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि साल 1982 आते-आत सलीम और जावेद अलग हो गए। इसके बाद सलीम खान ने लिखना भी कम कर दिया। साल 1986 में आई महेश भट्ट की फिल्म ‘नाम’ सलीम खान (Salim Khan) की लिखी आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और कुमार गौरव नजर आए थे।
सलीम खान का दावा- अकेले लिखी थी ‘जंजीर’
साल 1973 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर (Zanjeer) सुपरहिट रही थी। इसी फिल्म ने अमिताभ की ‘एंग्री यंग मैन’ वाली छवि गढ़ी थी और एक तरीके से उन्हें बॉलीवुड में स्थापित करने का काम किया था। फिल्म के परिचय में इसके स्क्रीन राइटर के तौर पर सलीम-जावेद को क्रेडिट दिया गया था।
हालांकि सलीम खान का दावा है कि उन्होंने यह फिल्म अकेले लिखी थी। बकौल सलीम खान, जब उन्होंने यह फिल्म लिखी थी तब जावेद अख्तर उनके पार्टनर पर नहीं थे। जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेच दी, तब जावेद अख्तर उनके पाटर्नर बने थे। एक इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा था कि लोग चाहें तो खुद जावेद अख्तर (Javed Akhtar) से इस बात की तस्दीक कर सकते हैं।