Salaar Box Office Collection Day 5: प्रभास की ‘सालार’ (Salaar: Part 1- Ceasefire) शाहरुख खान की ‘डंकी’ को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। 22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
भारत में भी ये फिल्म 270 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस सप्ताह के अंत तक ये 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
ये फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी। हिंदी के साथ-साथ ये फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सालार’ ने पहले दिन कुल 90.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
दूसरे दिन फिल्म ने 56.35 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म ने 62.05 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 45.77 करोड़ हुआ। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने करीब 23 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म उन्हीं की 2014 में आई कन्नड़ फिल्म Ugramm पर आधारित है। ‘सालार’ बचपन के दो दोस्तों की कहानी है, जो दुश्मन बन जाते हैं। प्रभास ने देव का किरदार निभाया है और इसमें पृथ्वीराज ने वरदराज मन्नार का किरदार निभाया है।फिल्म में जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, श्रिया रेड्डी और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘बाहुबली’ के बाद प्रभास की ये पहली फिल्म है जो इतनी कमाई करने वाली है। इस साल आई उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ से निराशा हाथ लगी थी। वो फिल्म अपने डायलॉग्स को लेकर विवादों में घिरी थी। हालांकि ‘सालार’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाये हुए हैं। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।