सबा आजाद (Saba Azad) और ऋतिक रोशन का रिलेशनशिप टॉक ऑफ टाउन बना हुआ है। दोनों के अफेयर की चर्चा इन दिनों बी-टाउन में हर जुबान पर है। दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। फिर चाहे वो कोई इवेंट हो या फिर कोई पार्टी। करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर दोनों के रिश्ते पर ऑफिशियली मुहर लगी थी। कपल पार्टी में साथ में नजर आया था। दोनों अर्जेंटीना में वेकेशन पर भी साथ में गए थे। ऐसे में अब 12 साल छोटी एक्टर का गर्लफ्रेंड ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही होने वाली परेशानियों पर रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

सबा आजाद ने हाल ही में न्यूज 18 से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने और ऋतिक के रिश्ते पर बात की। सबा से पूछा गया था कि उनकी लव लाइफ पर लगातार लोगों की नजरें टिकी रहती हैं। इससे उन्हें कोई परेशानी होती है? इस सवाल पर सबा रिएक्शन देती हैं और कहती हैं कि उन्हें अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो इसे लाइफ का एक हिस्सा मानती हैं। लोग दूसरों की जिंदगी में ज्यादा ही इंटरेस्ट लेते हैं। ऐसे में लोगों को क्या है कहा जा सकता है? बस अपना सिर झुकाकर काम करते रहो। इसका खुद पर असर ना होने दें और मुस्कुराते रहिए।

सबा आजाद रिलेशनशिप पर आगे कहती हैं कि वो उन सब चीजों को अपने काम हिस्सा मानती हैं, जो पब्लिक हो। इससे उन्हें खुशी मिलती है। क्योंकि ऋतिक की गर्लफ्रेंड इसे अपना काम मानती हैं। इसके अलावा उनका मानना है कि किसी का उनकी जिंदगी से कोई मतलब नहीं है।

आपको बता दें कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन हाल ही में अर्जेंटीना वेकेशन के लिए गए थे। एक्टर की गर्लफ्रेंड ने वेकेशन से तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसमें दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली थी। इस दौरान दोनों को कॉफी हाउस में तो रेस्त्रां में साथ में देखा गया था। सबा ने बॉयफ्रेंड ऋतिक के साथ सेल्फी भी शेयर की थी। उन्होंने ऋतिक के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, ‘माय हिप्पो हर्ट।’

सुजैन को तलाक के बाद हुई थी सबा की एंट्री

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की जिंदगी में सबा आजाद की एंट्री तब हुई थी जब उन्होंने पत्नी सुजैन खान को तलाक दिया था। सुजैन को तलाक के बाद ऋतिक की जिंदगी में प्यार की बहार हुई थी। वो एक्टर से उम्र में 12 साल छोटी हैं। लेकिन, उम्र का फासला दोनों के प्यार के बीच कभी आड़े नहीं आया है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफी इन्जॉय करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो साथ में लिव इन में रहते हैं। इनकी शादी को लेकर भी खबरें रही हैं, लेकिन उन्होंने खुलकर इस पर बात नहीं की है।