शो साथ निभाना साथिया की सीधी साधी सी दिखने वाली बहू ‘गोपी बहू’ ने अपने फैंस को नए अंदाज में आकर चौंका दिया। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर टीवी एक्ट्रेस देबोलीना भट्टाचार्या ने अपनी एक बेहद खूबसूरत फोटो फैंस के साथ शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख रही हैं। चेहरे से टिपिकल इंडियन लुक और ऑफ-शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस तिरछी निगाहों से देखती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस बदले हुए अवतार को देख कर देबोलीना फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुकीं देबोलीना बिग बॉस के घर में भी काफी स्टाइलिश दिखी थीं। अभी कुछ वक्त पहले ही उनका पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन भी पब्लिक डिमांड के चलते टीवी पर प्रसारित हो रहा है। इसमें देबो गोपी बहू वाली इमेज में नजर आ रही हैं। देबोलीना शो से रिलेटेड कई तस्वीरें अपने ऑफीशियल इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उनका ये पोस्ट भी सामने आया है।

जिसमें वह दुल्हन की तरह नथ पहने आंखों पर गहरा काजल लगाए और माथे पर लाल बिंदी लगाए दिख रही हैं। देबो तस्वीर में देबोलीना की ऑफशोल्डर ड्रेस को देख कर फैंस कह रहे हैं- गोपी बहू नए अवतार में। तो कोई बोला-  तेरी तिरछी नजर में है जादू। तो कोई बोला- देबोलीना आपकी दोनों ही इमेज मनमोहक हैं।

वैसे देबोलीना कई बार अपने फैंस के सामने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिकिनी या मोनोकीनी अवतार में नजर आ चुकी हैं। इससे पहले भी देबोलीना ने समंदर में नहाते हुए अपना एक फोटो पोस्ट किया था। कई फैंस इस बीच कहते दिखे थे- संस्कारी बहू, तो किसी ने कहा था- देबोलीना आप हमें गोपी बहू के रूप में बहुत अच्छी लगती हैं। तो कोई बोला था- देबोलीना आप टीवी की बहू हैं आप खूब जचती हैं।