Saas Bahu Aur Flamingo Review: डिंपल कपाड़िया और राधिका मदान स्टारर वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ महिलाओं पर आधारित एक मजबूत कहानी है। जिसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी सौरव डे, करण व्यास, नंदिनी गुप्ता और अमन मन्नान द्वारा लिखी गई है। 8 एपिसोड की ये वेब सीरीज कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं है।
यह एक डार्क, एक्शन से भरपूर और कामुक ड्रामा है, जो एक परिवार के इर्द-गिर्द रचा गया है। ये आम सा दिखने वाला परिवार सबसे बड़ा ड्रग कार्टेल चला रहा है। इसमें नैतिकता को चूर-चूर करते और विश्वासघात दिखाया गया है। इस सीरीज में डिंपल कपाड़िया को सावित्री के किरदार में दिखाया गया है, जो एक निडर महिला है।
वेब सीरीज की कहानी सावित्री, उनकी बहू, बिजली और काजल और उनकी बेटी शांता (राधिका) के इर्द-गिर्द घूमती है, टीम एक ड्रग कार्टेल चलाती है। कंपनी कोकीन का उत्पादन करती है, जिसे फ्लेमिंगो के नाम से जाना जाता है।
सावित्री के दो सगे बेटे हैं, जो इस बिजनेस का हिस्सा नहीं हैं और न ही वह इस कार्टेल के बारे में जानते हैं। इसके अलावा सावित्री का एक गोद लिया बेटा है जो सावित्री की बेटी से प्यार करने लगता है।
इस सीरीज में दीपक डोबरियाल भी अहम किरदार में दिखाए गए हैं। एक तरफ सावित्री का कार्टेल है तो दूसरी तरफ दीपक को कट्टर सीरियल किलर दिखाया गया है, जो सावित्री के साम्राज्य पर हमला शुरू करता है। आगे क्या होता है वही सीरीज की कहानी का अहम हिस्सा है। इस वेब सीरीज को दर्शक कापी पसंद कर रहे हैं। इसके हर किरदार की कहानी अपने आप में खास है।