Saaho Box Office Collection Day 3 Updates: बाहुबली (Bahubali) स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ अपनी ग्रैविटी से दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। हालांकि कई जगह फिल्म को अच्छे रिव्यू  नहीं मिले हैं। बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धमाकेदार कमाई की। पहले और दूसरे दिन फिल्म ने शानदार कमाई की। वहीं तीसरे दिन भी साहो की कमाई में भारी इजाफा देखने को मिला। प्रभास और श्रद्धा कपूर की SAAHO ने तीसर दिन यानी रविवार को कमाए- 29.48 करोड़ रुपए। तो वहीं फिल्म ‘साहो’ ने तीन दिन में सिर्फ देशभर में ही नहीं वर्ल्डवाइड धूम मचा दी है। ऐसे में अब तक फिल्म 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू चुकी है।

बता दें, ओपनिंग डे पर साहो ने कमाए 24 करोड़ 40 लाख रुपए। शनिवार यानी की दूसरे दिन फिल्म की कमाई रही 25 करोड़ 20 लाख रुपए। संडे को फिल्म ने कमाए 29 करोड़ 48 लाख रुपए। फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हो चुका है- 79.08 करोड़ रुपए। पहले ही अनुमान लगा लिए गए थे कि तीसरे दिन की कमाई मिलाकर फिल्म 70 करोड़ रुपए तक कमा सकती है। फिल्म ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा कि साहो फिल्म दूसरे दिन भी आउटस्टैंडिंग रही।

दर्शक ब्रैंड ने प्रभास को देखने के लिए सिनेमाघर जा रहे हैं। वीकेंड में ये फिल्म 70 करोड़ बटोर सकती है। आइए जानते है कि दर्शकों से अब साहो को कैसे रिएक्शन मिल रहे हैं साथ ही फिल्म ने तीसरे दिन में अब तक कितने करोड़ जुटा लिए:-

Live Blog

Highlights

    18:57 (IST)02 Sep 2019
    इन दिग्गज सितारों ने फिल्म में किया है काम

    प्रभास स्टारर साहो में बॉलीवुड इंडस्ट्री केकई दिग्गज सितारे अहम किरदार में हैं। इन सितारों में जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी, टीनू आनंद, चंकी पांडे का नाम शामिल है। इनके अलावा अरुण विजय, नील नितिन मुकेश, लाल, मुरली शर्मा, एवलिन शर्मा, वेनेला किशोर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

    17:55 (IST)02 Sep 2019
    इस फिल्म की कॉपी है साहो!
    16:52 (IST)02 Sep 2019
    साहो टॉप 6 दक्षिण भारतीय फिल्मों में शुमार

    प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत साहो की कमाई की रफ्तार तीसरे दिन भी जारी है। इस लिहाज से वह टॉप 6 दक्षिण भारतीय फिल्मों में शुमार हो गई है। क्रमानुसार ये हैं फिल्में-
    1- बाहुबली-2
    2- 2 प्वाइंट0
    3- बाहुबली
    4-कबाली
    5-एंथीरन
    6-साहो

    16:33 (IST)02 Sep 2019
    वर्ल्डवाइड 3 दिनों में साहो ने कमा डाले इतने करोड़

    प्रभास की फिल्म साहो वर्ल्डवाइड 3 दिनों में  294 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। कहानी को लेकर भले लोग निराशा जता रहे हैं लेकिन फिर भी फिल्म को देखने लोग भारी मात्रा में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

    16:24 (IST)02 Sep 2019
    वर्ल्डवाइड साहो ने 3 दिनों में कमाए 294 करोड़
    15:59 (IST)02 Sep 2019
    टॉलीवुड के टॉप 3 फिल्मों में सारी फिल्में प्रभास की


    15:12 (IST)02 Sep 2019
    इतनी महंगी है प्रभास की फिल्म 'साहो'

    फिल्म साहो का कुल बजट करीब 350 करोड़ के आसपास बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का 115 करोड़ रुपए का बजट हिंदी भाषा के लिए रहा। प्रोड्क्शन कॉस्ट-100 करोड़ रुपए के आसपास रही। प्रचार में फिल्म के लिए मेकर्स ने 15 करोड़ रुपए खर्च किए।

    14:03 (IST)02 Sep 2019
    तमिलनाडु में जमकर बिजनेस कर रही SAAHO

    तमिलनाडु  बॉक्स ऑफिस पर साहो अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 25 करोड़ रुपए की कमाई की थी

    13:35 (IST)02 Sep 2019
    ब्लॉकबस्टर हिट 'साहो' ने 3 दिन में कमा लिए 200 Cr.

    फिल्म 'साहो' ने तीन दिन में सिर्फ देशभर में ही नहीं वर्ल्डवाइड धूम मचा दी है। ऐसे में अब तक फिल्म 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू चुकी है।

    13:25 (IST)02 Sep 2019
    कुछ इस तरह से भिड़ हेटर्स, प्रभास लवर्स आए सपोर्ट में..

    कुछ इस तरह से भिड़ हेटर्स, प्रभास लवर्स एक्टर के सपोर्ट में आए आगे..

    12:50 (IST)02 Sep 2019
    आपस में भिड़े प्रभास लवर्स और हेटर्स..

    प्रभास के चाहने वाले उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। प्रभास की फिल्म साहो को दर्शकों का तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन रिव्यू खराब मिलने के चलते हेटर्स प्रभास लवर्स की खूब टांग खींच रहे हैं। ऐसे में प्रभास लवर्स और हेटर्स आपस में ट्विटर के जरिए भिड़ते दिख रहे हैं। 

    12:46 (IST)02 Sep 2019
    बाहुबली स्टार का बाकी बॉलीवुड स्टार्स से किया जा रहा तगड़ा कॉम्पिटीशन

    बाहुबली स्टार की बाकी बॉलीवुड स्टार्स से तुलना की जा रही है-

    12:10 (IST)02 Sep 2019
    गलत रिव्यू देने के लग रहे आरोप 

    गलत रिव्यटू देने के लग रहे आरोप- ज्यादातर फैंस कहते दिख रहे हैं कि प्रभास की फिल्म को लेकर गलत रिव्यू किटया गया हैछ।  

    12:07 (IST)02 Sep 2019
    क्रिटिक्स को बुरी तरह किया जा रहा ट्रोल

    फिल्म साहो को डेढ़ स्टार देने के चलते क्रिटिक्स काफी ट्रोल हो रहे हैं देखें क्या बोल रहे हैं प्रभास सपोर्टर्स:-

    12:05 (IST)02 Sep 2019
    SAAHO स्टार की तारीफें करते नहीं थक रहे फैंस

    प्रभास के फैंस कह रहे हैं कि सर आप ही एक हैं ऐसे इंडियन एक्टर जिन्होंने इन ऊंचाइयों को छुआ है।

    11:59 (IST)02 Sep 2019
    हेटर्स ऐसे उड़ा रहे प्रभास की SAAHO का मजाक

    हेटर्स प्रभास की SAAHO का मजाक उड़ा रहे हैं..

    11:53 (IST)02 Sep 2019
    '4 साल तक मैंने बाहुबली के लिए...' SAAHO से 'बाहुबली' के कंपेरेजन पर बोल पड़े सुपरस्टार प्रभास

    साहो के आने से पहले ही इस फिल्म की तुलना फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 से हो रही थी। फिल्म बाहुबली इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी गई है। तो वहीं साहो भी देश की सबसे महंगे बजट की फिल्मों मे सबसे ऊपर अपना नाम लिखा चुकी है। ऐसे में प्रभास के फैंस फिल्म साहो का बाहुबली और बाहुबली 2 से कंपेरेजन करते देखे जाते रहे। पर अब बाहुबली सुपरस्टार प्रभास ने इस मामेल में कहा कि- बाहुबली एक बहुत बड़ी ग्रैंड फिल्म है। वहीं वह एक पीरियड फिल्म है। लेकिन साहो आज के जमाने की महंगी फिल्म दोनों के अलग अलग जॉनर हैं। इनका मुकाबला नहीं हो सकता।  

    11:32 (IST)02 Sep 2019
    बाहुबली और बाहुबली 2 के मुकाबले हुई इतनी कमाई

    बाहुबली और बाहुबली के मुकाबले फिल्म साहो ने इतनी कमाई की...


    11:01 (IST)02 Sep 2019
    तीसरे दिन भी SAAHO ने की धाकड़ कमाई..

    साहो ने तीसरे दिन भी धाकड़ कमाई की है.. 

    10:39 (IST)02 Sep 2019
    देखें क्या कह रहे फैंस..

    फैंस साहो को खूब प्रोत्साहित कर रहे हैं।  

    10:10 (IST)02 Sep 2019
    फैंस पर साहो का क्रेज, बोल रहे- 'रिव्यूज भरोसा करने लायक नहीं...'

    साहो का क्रेज लोगों के बीच जबरदस्त छाया हुआ है। लोगों का फिल्म से एक बार में मन नहीं भर रहा है। ऐसे में फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म की खूब तारीफें कर रहे हैं।

    09:36 (IST)02 Sep 2019
    साहो मेकर्स बेहद खुश- बोले BLOCKBUSTER...

    साहो फिल्म के मेकर्स पब्लिक का ऐसा रिस्पॉन्स देख कर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। साहो का प्रोड्क्शन हाउस यूवी क्रिएशन ने लिखा- साल की बड़ी एक्शन और थ्रिलर फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरूआत। फिल्म ने पहले दिन 130 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। BLOCKBUSTER Beginning for the biggest action thriller of the year!

    09:08 (IST)02 Sep 2019
    प्रभास की फिल्म तोड़ रही रिकॉर्ड...

    बाहुबली स्टार प्रभास की साहो ऐसी दूसरी फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। अभी तक किसी और  एक्टर की ऐसी कमाई नहीं हुई है जैसी प्रभास की फिल्म की हुई है।

    08:54 (IST)02 Sep 2019
    गजब! वर्ल्डवाइड हो गई इतने करोड़ की कमाई

    प्रभास स्टारर फिल्म साहो  ने अपने रिलीज के दो दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 205 करोड़ रुपए की मोटी कमाई की हैंl इस फिल्म की कुल लागत 350 करोड़ की हैंl

    08:41 (IST)02 Sep 2019
    SAAHO को मिल रहे निगेटिव रिव्यूज, कही जा रही ये बात..

    तो किसी ने कहा कि 'प्रभास की फिल्म का जादू बाहुबली की वजह से था।' साथ ही कुछ दर्शक अपनी प्रतिक्रिया में इस फिल्म को वर्स्ट फिल्म बता रहे हैं। फिल्म को बोरिंग और काफी लेंथी कहा जा रहा है।

    08:29 (IST)02 Sep 2019
    'SAAHO का क्लाइमेक्स है धांसू, फ्लॉप कहने वाले बना रहे बेवकूफ'

    प्रभास के फैन्स सोशल मीडिया पर फिल्म SAAHO के क्लाईमैक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 30 मिनट के क्लाईमैक्स ने चौंका दिया। वहीं क्रिटिक्स ने फिल्म को निगेटिव रिव्यूज दिए हैं। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि रिव्यूज से बेवकूफ बनाया जा रहा है।

    08:21 (IST)02 Sep 2019
    'रिव्यूज पर नहीं करना चाहिए भरोसा'- बोल पड़े प्रभास फैंस

    प्रभास के फैन्स साहो की सोशल मीडिया पर जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- साहो ने साबित किया लोगों को रिव्यूज पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यह फिल्म किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है।

    08:15 (IST)02 Sep 2019
    Saaho की टिकट के लिए हो रही मारामारी!

    प्रभास की साहो की हिंदी बेल्ट में फैन्स के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म के रिलीज के पहले दिन ही अपने चहेते स्टार की साहो को देखने को लिए सिनेमाघरों में फैन्स के बीच मारामारी हुई थी।

    Craze of #Saaho in Hindi Belt.....Definitely Prabhas is Pan Indian Superstar. pic.twitter.com/YBFGNumpWL— Laalu Makhija (@LaaluMakhija) August 31, 2019

    08:07 (IST)02 Sep 2019
    'बाहुबली' की फिल्म को मत कहना फ्लॉप!

    फिल्म को जहां पब्लिक का जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं दूसरी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने साहो को फ्लॉप बताया है। जिसके चलते प्रभास के फैन्स ने तरण को जमकर ट्रोल किया था। ऐसे में कई फैंन्स कह रहे हैं कि हमारे 'बाहुबली' की फिल्म को फ्लॉप मत कहना।

    08:03 (IST)02 Sep 2019
    साहो के दर्शकों में इस बात को लेकर है कन्फ्यूजन..

    एक तरफ फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। तो दूसरी तरफ निगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में दर्शक इस फिल्म को देखने जाएंग न जाएं इस कन्फ्यूजन में हैं। फिल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ऐसे में कोई क्रिटिक्स से पूछ रहा है कि 'देश जानना चाहता है कि डेढ़ स्टार रेटिंग्सइस फिल्म को क्यों दिए गए।'

    07:52 (IST)02 Sep 2019
    ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाली साहो के लिए सामने आए ऐसे रिव्यूज

    हालांकि साहो ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की है। पर  इस फिल्म के लिए  कहा जा रहा है कि फिल्म साहो में वेस्ट ऑफ टैलेंट है। पैसे की फिजूल खर्ची है। वीक स्टोरी है और एमैच्योर डायरेक्शन है।

    07:42 (IST)02 Sep 2019
    Saaho को मिले इतने स्टार रेटिंग्स...

    फिल्म साहो के रिव्यूज काफी मिले जुले सामने आ रहे हैं। तरण आदर्श ने अपने वन वर्ड- रिव्यू में इस फिल्म को UNBEARABLE करार दिया। साथ ही इसे रेटिंग्स दिए गए डेढ़ स्टार्स।

    07:38 (IST)02 Sep 2019
    सेकिंड डे पर बाहुबली प्रभास की साहो ने कमाए इतने करोड़..

    फिल्म साहो ने दूसरे दिन कमाए थे इतने करोड़।