Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs 2019 Finale LIVE Updates : टीवी का चर्चित सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2019’ को आज अपना विनर मिल गया है। इस बार नागपुर की सुगंधा डेट ने सारेगामापा का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं प्रीतम आचार्य सेकंड रनर-अप और मोहम्मद फैज़ पहले रनर-अप बने। अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के लिए शो के सभी कंटेस्टेंट ने गायिकी के हुनर से दर्शकों के साथ जज का भी दिल जीता। हालांकि एक वीक कोई न कोई एक कंटेस्टेंट शो को अलविदा कहता गया। इस तरह से शो के आखिरी चरण पर केवल छह कंटेस्टेंट पहुंचे थे।
रविवार को इन टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच गायिकी का महामुकाबला हुआ। शो के टॉप छह फाइनलिस्ट प्रीतम, सुंगधा, मोहम्मद फैज, अनुष्का पत्रा, आस्था दास और आयुष केसी थे। शो में जज की भूमिका में रिचा शर्मा, शान और अरमान मलिक हैं जबकि शो को होस्ट रवि दुबे हैं। खास बात यह है कि शो के आखिरी एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी भी जज की भूमिका में दिखे। दोनों ही स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन के लिए शो में शिरकत करने पहुंचे थे।

Highlights
Sa Re Ga Ma Ma Pa Li'l Champs 2019 के दूसरे और पहले रनर-अप की घोषणा हो चुकी है। प्रीतम आचार्य सेकंड रनर-अप हैं और मोहम्मद फैज़ पहले रनर-अप बने।
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स फाइनलिस्ट आयुष केसी ने सुनील दत्त और सायरा बानो स्टारर पडोसन फिल्म का गाना 'कहना है कहना है' गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शो में पहुंचे मीका सिंह ने 'बचना ए हसीनों' और 'मेरी उम्र के नौजवानो' गाना भी गाया
15 साल की प्रतिभागी आस्था दास ने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का गाना 'ओ जाने जान' गाना गया। सभी जजों ने उनकी जमकर तारीफ की।
मखमली आवाज के जादूगर शान ने मंच पर आकर अपनी आवाज से वहां मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शान ने अपने गाए हुए कुछ बेहतरीन गानों के मुखड़े गाए।
इस शो में 5 साल के प्रतिभागी स्वरांज तिवारी ने अपनी आवाज से सबको चौंका दिया। स्वरांश ने अभिनेता शम्मी कपूर की फिल्म 'जंगली' का गाना 'चाहे कोई मुझे जगंली कहे' गाया।
प्रतिभागी सुगंधा दाते ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना 'हवा हवाई' गाया। यह गाना फिल्म 'चालबाज' का है जो आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। कविता कृष्णमूर्ति ने 14 साल की सुगंधा दाते की जमकर प्रशंसा की
पद्मश्री से सम्मानित कविता कृष्णमूर्ति ने मंच पर आकर अपने गाए हुए गाने गुनगुनाए।
शो के बीच में मीका सिंह और शान भी मंच पर पहुंचे। मंच पर मीका सिंह ने अपनी गायकी से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
फाइनलिस्ट अनुष्का पात्रा ने बेहतरीन परफॉरमेंस दिया। उन्होंने मशहूर सिंगर बप्पी लहरी और आशा भोंसले द्वारा गाया गीत 'रात बाकी बात बाकी' गाया।
शो में जज के तौर पर मौजूद मशहूर गायक कुमार सानू ने मंच पर आकर अपने गाए हुए कुछ बेहतरीन गीत गाए। कुमार सानू की मधुर आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
फिनाले में मंच पर सबसे पहले फाइनलिस्ट प्रीतम पहुंचे। प्रीतम ने मशहूर गायक मोहम्मद रफी का गाया हुआ गाना 'एन इवनिंग इन पेरिस'गाया।
'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' शो की शुरुआत हो चुकी है। शो के मंच पर मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर भी पहुंचें। शाहिद कपूर अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रोमोशन के लिए पहुंचे थे।
सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स शो की शुुरुआत हो चुकी है। शो में विनर बनने के लिए प्रतिभागियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। शो के शुरुआत में मशहूर गायक कुमार सानू ने अपननी आवाज से समां बांधा।
टीवी का चर्चित सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2019 का फाइनल थोड़ी ही देर में शुरू हो जाएगा। छह फाइनलिस्ट प्रीतम, सुंगधा, मोहम्मद फैज, अनुष्का पत्रा, आस्था दास और आयुष केसी के बीच आज जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।