Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs 2019 Finale LIVE Updates : टीवी का चर्चित सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2019’ को आज अपना विनर मिल गया है। इस बार नागपुर की सुगंधा डेट ने सारेगामापा का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं प्रीतम आचार्य सेकंड रनर-अप और मोहम्मद फैज़ पहले रनर-अप बने। अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के लिए शो के सभी कंटेस्टेंट ने गायिकी के हुनर से दर्शकों के साथ जज का भी दिल जीता। हालांकि एक वीक कोई न कोई एक कंटेस्टेंट शो को अलविदा कहता गया। इस तरह से शो के आखिरी चरण पर केवल छह कंटेस्टेंट पहुंचे थे।

रविवार को इन टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच गायिकी का महामुकाबला हुआ। शो के टॉप छह फाइनलिस्ट प्रीतम, सुंगधा, मोहम्मद फैज, अनुष्का पत्रा, आस्था दास और आयुष केसी थे।  शो में जज की भूमिका में रिचा शर्मा, शान और अरमान मलिक हैं जबकि शो को होस्ट रवि दुबे हैं। खास बात यह है कि शो के आखिरी एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी भी जज की भूमिका में दिखे। दोनों ही स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन के लिए शो में शिरकत करने पहुंचे थे।

Live Blog

23:38 (IST)09 Jun 2019
ये हैं सारेगामापा के पहले और दूसरे रनर-अप

Sa Re Ga Ma Ma Pa Li'l Champs 2019 के दूसरे और पहले रनर-अप की घोषणा हो चुकी है। प्रीतम आचार्य सेकंड रनर-अप हैं और मोहम्मद फैज़ पहले रनर-अप बने।

22:58 (IST)09 Jun 2019
आयुष ने गाया सुनील दत्त और सायरा बानो पर फिल्माया गया ये गाना

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स फाइनलिस्ट आयुष केसी ने सुनील दत्त और सायरा बानो स्टारर पडोसन फिल्म का गाना 'कहना है कहना है' गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

22:22 (IST)09 Jun 2019
मीका सिंह ने गाया यह गाना

शो में पहुंचे मीका सिंह ने 'बचना ए हसीनों' और 'मेरी उम्र के नौजवानो' गाना भी गाया

22:07 (IST)09 Jun 2019
आस्था दास ने गाया गाना

15 साल की प्रतिभागी आस्था दास ने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का गाना 'ओ जाने जान' गाना गया। सभी जजों ने उनकी जमकर तारीफ की। 

21:51 (IST)09 Jun 2019
शान ने बढ़ाई शो की 'शान'

मखमली आवाज के जादूगर शान ने मंच पर आकर अपनी आवाज से वहां मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शान ने अपने गाए हुए कुछ बेहतरीन गानों के मुखड़े गाए।

21:45 (IST)09 Jun 2019
5 साल के स्वरांश ने सबको चौंकाया

इस शो में 5 साल के प्रतिभागी स्वरांज तिवारी ने अपनी आवाज से सबको चौंका दिया। स्वरांश ने अभिनेता शम्मी कपूर की फिल्म 'जंगली' का गाना 'चाहे कोई मुझे जगंली कहे' गाया। 

21:36 (IST)09 Jun 2019
सुगंधा दाते ने गाया यह गाना

प्रतिभागी सुगंधा दाते ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना 'हवा हवाई' गाया। यह गाना फिल्म 'चालबाज' का है जो आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। कविता कृष्णमूर्ति ने 14 साल की सुगंधा दाते की जमकर प्रशंसा की

21:24 (IST)09 Jun 2019
कविता कृष्णमूर्ति ने किया परफॉर्म

पद्मश्री से सम्मानित कविता कृष्णमूर्ति ने मंच पर आकर अपने गाए हुए गाने गुनगुनाए। 

21:00 (IST)09 Jun 2019
मंच पर मीका सिंह और शान

शो के बीच में मीका सिंह और शान भी मंच पर पहुंचे। मंच पर मीका सिंह ने अपनी गायकी से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

20:45 (IST)09 Jun 2019
अनुष्का पात्रा ने किया परफॉम

फाइनलिस्ट अनुष्का पात्रा ने बेहतरीन परफॉरमेंस दिया। उन्होंने मशहूर सिंगर बप्पी लहरी और आशा भोंसले द्वारा गाया गीत 'रात बाकी बात बाकी' गाया। 

20:30 (IST)09 Jun 2019
मंच पर गा रहे हैं कुमार सानू

शो में जज के तौर पर मौजूद मशहूर गायक कुमार सानू ने  मंच पर आकर अपने गाए हुए कुछ बेहतरीन गीत गाए। कुमार सानू की मधुर आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। 

20:12 (IST)09 Jun 2019
प्रीतम ने गाया गाना

फिनाले में मंच पर सबसे पहले फाइनलिस्ट प्रीतम पहुंचे। प्रीतम ने मशहूर गायक मोहम्मद रफी का गाया हुआ गाना 'एन इवनिंग इन पेरिस'गाया। 

20:10 (IST)09 Jun 2019
शाहिद कपूर की हुई एंट्री

'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' शो की शुरुआत हो चुकी है। शो के मंच पर मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर भी पहुंचें। शाहिद कपूर अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रोमोशन के लिए पहुंचे थे। 

20:03 (IST)09 Jun 2019
शो की हुई शुरुआत

सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स शो की शुुरुआत हो चुकी है। शो में विनर बनने के लिए प्रतिभागियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। शो के शुरुआत में मशहूर गायक कुमार सानू ने अपननी आवाज से समां बांधा। 

19:41 (IST)09 Jun 2019
थोड़ी देर में शुरू होगा शो

टीवी का चर्चित सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2019 का फाइनल थोड़ी ही देर में शुरू हो जाएगा। छह फाइनलिस्ट प्रीतम, सुंगधा, मोहम्मद फैज, अनुष्का पत्रा, आस्था दास और आयुष केसी के बीच आज जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।