देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में भारत को रिप्रेजेन्ट कर रही हैं। बेवॉच एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपने फैशन सेन्स को लेकर भी फेमस हैं। 37 साल की प्रियंका चोपड़ा हालही में JFK एयरपोर्ट पहुंचीं। उन्होंने एक बेहतरी को-ऑर्ड आउटफिट पहन रखा था। इस ड्रेस को सेंट जॉन निट्स ने डिजाइन किया है। प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की कीमत लगभग एक लाख रूपए है। प्रियंका के इस लुक की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में प्रियंका के फैन्स ने उनकी बेहद तारीफ भी की।

बता दें इस ड्रेस का कलर लाल और काले के प्रिंट में नजर आ रहा है। इस ड्रेस के ब्लाउज की कीमत 57,174 (USD 795) है और पैंट की कीमत 57,174 (USD 795) है। प्रियंका के एयरपोर्ट लुक की कीमत 1 लाख रुपये से भी अधिक है। उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ काले रंग के जूते और सनग्लास लगा रखे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Priyanka arriving at JFK yesterday #priyankachopra

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on

अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए प्रियंका ने मीडल पार्टेड स्लिक हेयर और प्लम कलर का लिपस्टिक लगा रखा है। इसके साथ उन्होंने हुप इयरिंग्स पहन रखा है। प्रियंका चोपड़ा की इस लुक को देखकर और भी कई लोग सिख ले सकते हैं और उन्हें फॉलो कर सकते हैं।

प्रियंका जहां भी जाती हैं अपने फैशन का जलवा बिखेर देती हैं। चाहे उनकी स्ट्रीट स्टाइल हो या फिर एक साधारण एयरपोर्ट लुक। हर तरह से वह लोगों का आकर्षण अपनी तरफ खिंच लेती हैं। काम की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘द स्काई पिंक’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी दिखेंगे।

(और Entertainment News पढ़ें)