फिल्ममेकर एसएस राजमौली अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। RRR की अपार सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीद उनसे और भी बढ़ गई है। वह भारतीय महाकाव्य ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बारे में अपने आइडिया को लेकर फिल्ममेकर ने बात की। राजमौली ‘आरआरआर’ की अपार सफलता के बाद से बहुत ज्यादा सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह महाभारत पर 10 हिस्सों में फिल्म बनाना चाहते हैं।

फिल्ममेकर ने कहा,”अगर मैं महाभारत बनाने की बात करूं तो देश में उपलब्ध महाभारत के संस्करणों को पढ़ने में ही मुझे एक साल लग जाएगा। अभी के वक्त में मैं केवल यह मान सकता हूं कि यह 10 पार्टी वाली फिल्म होगी।”

बता दें कि हिंदू महाकाव्य पर एक फीचर बनाना राजामौली का लंबे समय से सपना रहा है। उसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं जो भी फिल्म बनाता हूं, मुझे लगता है कि मैं उससे महाभारत बनाने के लिए कुछ सीख रहा हूं। तो यह मेरा सपना है और मेरा हर कदम उसी की ओर है।”

बता दें कि RRR स्टार राम चरण के साथ बात करते हुए राजमौली ने कहा था कि उनकी महाभारत का वर्जन जो अब तक हमने देखी है उससे काफी अलग है। उन्होंने कहा था,”मैं अपनी महाभारत के लिए जो पात्र लिखता हूं, वे वैसे नहीं होंगे जैसे आपने पहले देखे या पढ़े हों। मैं महाभारत को अपने तरीके से बताऊंगा। महाभारत (कहानी) वही होगी, लेकिन पात्रों को बढ़ाया जाएगा।”

राजामौली की आखिरी रिलीज ‘आरआरआर’ ने 2022 में सिनेमाघरों में धूम मचाई। इसके बाद ये फिल्म जल्दी ही एक वर्ल्डवाइड हिट हो गई। फिल्म का डांस नंबर “नाटू नाटू” ने ऑस्कर जीता। गाने को ऑरिजिनल बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। फिलहाल राजामौली महेश बाबू के साथ अपनी अगली हाई बजट वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं।