एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म की कमाई ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजमौली की ये फिल्म 1000 करोड़ के पार कर चुकी है। जो इंडियन सिनेमा के लिए बेहद गर्व की बात है। आरआरआर ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

इस सुपरहिट फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर मुख्य किरदार में हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। बेशक आलिया भट्ट और अजय देवगन का किरदार ज्यादा बड़ा ना हो, लेकिन दोनों का फिल्म में होना अपने आप में बड़ी बात है।

इससे पहले दंगल और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने ग्लोबल लेवल पर इतनी कमाई की थी। जिसके बाद ये फिल्म 1000 करोड़ तक पहुंचने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। लेकिन फिल्म आरआरआर के केवल 18 दिन में इतनी कमाई कर ली है, जिसे देखते हुए लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उड़ाने वाली है। ट्विटर पर भी इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर चर्चा तेज है। फिल्म RRR के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर भी फिल्म की कमाई के बारे में बताया गया। जिसमें लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कई लोगों ने जूनियर एनटीआर को फिल्म की जान बताया है। वहीं कई लोग फिल्म में रामचरण के राम अवतार की सराहना कर रहे हैं। रेवंथ कुमार ने लिखा,”भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात। एसएस राजमौली आपका नाम इंडियन फिल्म के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।” मनोज तारक ने लिखा,”आरआरआर पार्ट टू का इंतजार है अब।”

इसके अलावा ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्वीट किया। जिसपर लोग केआरके को उनके ट्वीट याद दिला रहे हैं। दरअसल केआरके ने फिल्म को बेकार बताया था। उन्होंने कहा था कि ऐसी फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर को कम से कम 6 महीने की सजा होनी चाहिए।

वहीं जूनियर एनटीआर फैनपेज ने लिखा,”अब दुनिया को पता चलेगा कि एनटीआर क्या चीज है।” इसी के साथ अब फिल्म के दोनों हीरो के फैन भी आपस में लड़ने लगे हैं। दोनों के फैंस में इस बात को लेकर बहस है कि कौन बेहतर एक्टर है।