Roopa Ganguly Arrested: बी आर चोपड़ा का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ के हर किरदार ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। इसी में से एक किरदार द्रौपदी का था, जिसे एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने निभाया था। वो आज भले ही फिल्मों और टीवी सीरियल में एक्टिव नहीं हैं लेकिन अब वो राजनीति में एक्टिव हैं। वो एक्ट्रेस होने के साथ ही बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य भी हैं। ऐसे में अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वो स्थानीय महिला भाजपा नेता रूबी दास की रिहाई की मांग को लेकर दक्षिण कोलकाता के एक पुलिस थाने के सामने बुधवार रात से ही धरने पर बैठी थीं। लेकिन, इस गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें बेल मिल चुकी है।
रूपा गांगुली को गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गांगुली को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एक्ट्रेस को लालबाजार ले जाया गया। जिस वैन में उन्हें महिला अधिकारियों के साथ ले जाया गया, उसमें से पूर्व राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि उनका बैग बंसड्रोनी में छोड़ दिया गया था और उन्हें वॉशरूम जाने की अनुमति नहीं थी।
इसके साथ ही वेस्ट बंगाल बीजेपी के स्पोक्सपर्सन और राज्यसभा एमपी शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि वो बांसड्रोनी में हुई स्कूल के बच्चों की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। इन बच्चों की मौत जेसीबी से हुई। लेकिन, तृणमूल कांग्रेस आलोचना सहन नहीं कर पाती है और इसकी वजह से रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अब रूपा गांगुली को बेल मिल चुकी है और बीजेपी की ओर से इसे लेकर कहा गया कि उन्हें बेवजह ही गिरफ्तार किया गया था।
बेल के बाद क्या बोलीं रूपा गांगुली?
इसके साथ ही रूपा गांगुली ने बेल के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हमने कुछ नहीं किया। ना ऊंची आवाज में बात की। सिर्फ इतनी मांग की थी कि उन लड़कों को सजा दिला दो। वहां सीसीटीवी कैमरा है। चेक करवा लो। हमने किया क्या? एक नागरिक होने के नाते बैठी ही तो था। सिर्फ अनुरोध ही तो कर रही थी। मैंने कोई जुल्म बाजी नहीं की। गिरफ्तारी के लिए हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि उन लड़कों को सजा दिलवा दो, जिनकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। छोटी सी बच्ची जो महज इकलौती संतान थी परिवार का। वो पढ़ने जा रही थी उसका निधन हो गया। बच्ची का शव उठाकर परिवारवाले पागलों की तरह रो रहे थे। बच्ची स्कूल जा रही थी जब उसके साथ घटना हुई। हम सब मिलकर प्लान करेंगे कि जब तक उसको न्याय नहीं मिलेगा हम उसके लिए लड़ते रहेंगे।’