Romeo Akbar Walter Box Office Collection Day 7:  देशभक्ति से भरपूर जॉन अब्राहम की फिल्म RAW सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म में जॉन के अलावा मौनी रॉय भी हैं। मौनी रॉय की फिल्म ‘गोल्ड’ के बाद ये दूसरी बड़ी फिल्म है जिसमें वह काम कर रही हैं। फिल्म RAW में मौनी और जॉन की कैमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।इस फिल्म ने अब तक देशभर में कुल 31.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। बुधवार को फिल्म RAW (10 अप्रैल) ने 2.40 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने मंगलवार को (9 अप्रैल) 2.66 करोड़ रुपए कमाए थे। इस सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म ने सोमवार को वर्किंग डे पर 3 करोड़ रुपए कमाए थे।

रविवार और शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ और 7.70 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं ओपनिंग डे यानी शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपए जुटाए थे। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म RAW की कमाई का आंकड़ा रहा 20.50 करोड़ रुपए। देश के अलावा विदेशो में भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। इससे पहले जॉन अब्राहम की फिल्म फोर्स 2 ने भी सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी। इस इस फिल्म ने टोटल 58.75 करोड़ कमाए थे। उम्मीदें हैं कि जॉन की RAW उनकी फोर्स 2 से ज्यादा कमाई बटोर सकेगी। बता दें, 21 मार्च को रिलीज हुई अक्षय कुमार की केसरी भी अबतक सिनेमाघरों में अपने जलवे बिखेर रही है। ऐसे में जॉन की फिल्म को केसरी अभी भी कड़ी टक्कर दे रही है। बावजूद इसके RAW केसरी के आगे हार नहीं मान रही है।

 

Live Blog

15:52 (IST)12 Apr 2019
क्रिटिक्स को नहीं भायी RAW

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। क्रिटिक्स के रिव्यू से नाराज फैन्स अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर दे रहे हैं।

15:19 (IST)12 Apr 2019
जॉन की फिल्म फील करवाती है गर्व

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW को देखने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है। फिल्म पैसावसूल और गर्व महसूस कराने वाली है।

14:22 (IST)12 Apr 2019
फिल्म में दिख रहा मौनी रॉय का जलवा

फिल्म में जॉन के अलावा मौनी रॉय भी हैं। मौनी रॉय की फिल्म ‘गोल्ड’ के बाद ये दूसरी बड़ी फिल्म है जिसमें वह काम कर रही हैं। फिल्म RAW में मौनी और जॉन की कैमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।

12:55 (IST)12 Apr 2019
रिएलिटी शोज में RAW का प्रमोशन करने पहुंच रहे जॉन और मौनी

मौनी रॉय और जॉन अब्राहम अपनी इस फिल्म का लगातार प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में दोनों स्टार्स टीवी रिएलिटी शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में देखा गया था। इसके अलावा स्टार प्लस के सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉइस' में भी मौनी और जॉन ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 

11:39 (IST)12 Apr 2019
बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हो रही RAW

जॉन अब्राहम की ये फिल्म लगभग 60 करोड़ के आस पास कमाई कर चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हो रही है।

10:53 (IST)12 Apr 2019
कलेक्शन के मामले में अक्षय की फिल्म से मुकाबला कर रही है मॉनी और जॉन की RAW

फिल्म RAW में मॉनी रॉय जॉन अब्राहम के साथ काम करती दिख रही हैं। इस फिल्म में मौनी के साड़ी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी की ये दूसरी बड़ी फिल्म है जिसमें वह किसी सुपरस्टार के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में काम कर चुकी हैं। इसी फिल्म से मौनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अब मौनी की फिल्म RAW अक्षय कुमार के अपोजिट बॉक्स ऑफिस में कलेक्शन के मामले में मुकाबले के लिए खड़ी दिखाई दे रही है।

10:01 (IST)12 Apr 2019
जॉन की फिल्म की कमाई पर असर डाल रही अक्षय की ये फिल्म...

जॉन अब्राहम की फिल्म को रिलीज हुए हफ्ता भर बीत चुका है। इस हिसाब से फिल्म अपनी गति से ठीक ठाक चल रही है। हालांकि फिल्म केसरी इतने दिनों के बाद रिलीज होने के बाद भी जॉन की इस फिल्म की कमाई पर कहीं न कहीं असर डाल रही है।  

09:24 (IST)12 Apr 2019
देशभक्ति फिल्म RAW की तरफ आकर्षित हो रहे फैन्स

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस वक्त दर्शकों के लिए देशभक्ति से लबरेज फिल्में मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। इस बीच जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म सनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए लगातार आ रहे हैं। 

08:46 (IST)12 Apr 2019
फिल्म की कमाई

जॉन अब्राहम की फिल्म Raw को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुई थीं। हालांकि फिल्म को दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म ने गुरुवार को 2-3 करोड़ रुपए की कमाई की है।

08:16 (IST)12 Apr 2019
वीकेंड की कमाई

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW को देखने के लिए दर्शक वीक डेज में भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।