Romeo Akbar Walter Box Office Collection Day 4: भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक RAW ऑफिसर की कहानी पर आधारित जॉन अब्राहम की फिल्म Romeo Akbar Walter का कुल कलेक्शन 24 करोड़ 1 लाख रुपए हो गया है। जॉन अब्राहम की रॉ ने सोमवार को 2 करोड़ 81 लाख रुपए की कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 9 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की थी। शनिवार को फिल्म ने 7 करोड़ 70 लाख रुपए कमाए थे। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जॉन अब्राहम की फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि जॉन की फिल्म ओपनिंग वीक में ही अपने बजट का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म भारत के अलावा विदेश में भी जबरदस्त कमाई करने में सफल हो रही है। रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी RAW में जॉन अब्राहम, मौनी रॉय और सिकंदर खेर लीड भूमिका में हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

Live Blog

15:26 (IST)09 Apr 2019
फिल्म को देखने के बाद लोग कर रहे जॉन को सलाम

Romeo Akbar Walter की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को देखने के बाद लोग जॉन अब्राहम को सलाम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म को देखने के बाद गर्व महसूस हो रहा है।

14:48 (IST)09 Apr 2019
परिवार समेत पहुंच रहे दर्शक सिनेमाघर

जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ को देखने के लिए लोग परिवार समेत सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी फिल्म का क्लाईमैक्स भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

13:30 (IST)09 Apr 2019
रॉ की हो रही तुलना

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW की तुलना लोग आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जॉन की फिल्म आलिया की फिल्म से बेहतर है।

12:44 (IST)09 Apr 2019
जॉन की फिल्म कर रही कमाई

जॉन अब्राहम की रॉ ने सोमवार को 2 करोड़ 81 लाख रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 24 करोड़ 1 लाख रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि फिल्म वीक डेज में भी अच्छी कमाई करने में सफल होगी।

12:12 (IST)09 Apr 2019
जॉन की एक्टिंग शानदार

फिल्म को देखने के बाद एक दर्शक ने अपने रिएक्शन में लिखा- जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ को देखा। फिल्म शानदार है और जॉन एक शानदार अभिनेता हैं।

11:38 (IST)09 Apr 2019
जॉन की फिल्म का जलवा

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW मल्टीप्लेक्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आलम यह है कि मल्टीप्लेक्स में कमाई के मामले में रॉ पहले नंबर पर विराजमान है।

11:08 (IST)09 Apr 2019
फैन्स हुए नाराज

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, इस बात से नाराज जॉन के फैन्स अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।

10:30 (IST)09 Apr 2019
फैन्स का दिल खुश

जॉन अब्राहम के फैन्स रॉ फिल्म को प्यार देने के लिए लोगों का धन्यवाद कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि क्रिटिक्स ने फिल्म को नकार दिया, लेकिन पब्लिक का जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल हो रहा है।

09:59 (IST)09 Apr 2019
सोमवार की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन अब्राहम की फिल्म RAW ने भारत में कुल 23 करोड़ 55 लाख रुपए की कमाई की है। जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 30 करोड़ 87 लाख रुपए हो गया है।

09:38 (IST)09 Apr 2019
RAW की तारीफ

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल नहीं हुआ है। हालांकि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों ने फिल्म को देखने के बाद अपना रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।