Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Trailer: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर आ चुका है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करण जौहर की ये फिल्म लव, रोमांस से भरी हुई फुल ऑन फैमिली ड्रामा है। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 31 सैकेंड है। जिसकी शुरुआत रानी और रॉकी की नोक-झोंक से होती है। हालांकि बाद में दोनों को प्यार हो जाता है।

फिल्म में रॉकी और रानी को एक दूसरे से एकदम अलग दिखाया है। रानी पढ़ी-लिखी है और रॉकी बहुत होशियार दिखाया है। दोनों अपने सभी मतभेदों को एक साथ अपनी कमियों को दूस करने की कोशिश करते हैं और कामयाब होते हैं। लेकिन दोनों की लव स्टोरी में रॉकी और रानी के परिवार अड़चन बन गया है।

रॉकी के परिवार में शबाना आजमी, नमित दास आदि दिखाये हैं और वहीं रानी की फैमिली मेंबर्स धर्मेंद्र और जया बच्चन दिखाये गए हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन उनका परिवार इस बात को नहीं समझ पाता। एक परिवार साउथ इंडियन है तो दूसरा पंजाबी फैमिली से है। दोनों के परिवारों के बैकग्राउंड काफी अलग हैं।

बता दें कि गली बॉय के बाद पहली बाद रणवीर सिंह और आलिया ने एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। इसके साथ ही बतौर डायरेक्टर करण जौहर ने भी सात साल बाद इस फिल्म को बनाया है। इससे पहले करण ने रणबीर सिंह, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा स्टारर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बनाई थी। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया-रणवीर की जोड़ी काफी धमाल मचाने वाली है। ये फिल्म 28 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी।